फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   piligrimages in balasundri temple

Sirmour News: माता बालासुंदरी के 9200 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Thu, 25 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:55 PM IST
सार

त्रिलोकपुर मंदिर, सिरमौर में शारदीय नवरात्र मेले के चौथे दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने 11.82 लाख रुपये नकद, 6252 ग्राम चांदी और 131 ग्राम सोना चढ़ावे में अर्पित किया। व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं।

विज्ञापन
piligrimages in balasundri temple

विस्तार

त्रिलोकपुर मंदिर में चढ़ा 11,82,390 नकदी , 6252 ग्राम चांदी, 131 ग्राम सोने का चढ़ावा
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले के चौथे दिन वीरवार को 9200 श्रद्धालुओं ने माता बालासुंदरी के दर्शन किए। हरियाणा के विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक माता के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना की। मंदिर न्यास की ओर से निर्धारित समय पर चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए और श्रद्धालुओं को मुख्य आरती के बाद मंदिर में प्रवेश कराया गया। मुख्य आरती पुश्तैनी भक्त परिवार की ओर से संपन्न करवाई गई। मेला अधिकारी एवं तहसीलदार उपेंद्र चौहान ने बताया कि बुधवार को नवरात्र मेले के चौथे दिन 9200 श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे। इस दौरान मंदिर न्यास को 11,82,390 रुपये नकदी, 6252 ग्राम चांदी, 131 ग्राम सोना चढ़ावे में प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सभी सुविधाएं श्रद्धालुओं को मुहैया कराई जा रही हैं। सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed