फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people worship devi-devta in beginning of new year

Sirmour News: मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, पूजा-अर्चना के साथ किया नववर्ष का आगाज

Mon, 01 Jan 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
people worship devi-devta in beginning of new year
न‌ववर्ष पर त्रिलोकपुर स्थित महामाया बालासुंदरी मंदिर परिसर में कतारों में खड़े श्रद्धालुगण। संव
सचित्र
विज्ञापन

मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, पूजा-अर्चना के साथ किया नववर्ष का आगाज

रेणुकाजी तीर्थ समेत जिले के मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/ददाहू (सिरमौर)। नववर्ष के मौके पर सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी रौनक रही। सुबह से ही श्रद्घालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचे, जहां शीश नवाकर नए साल आगाज किया।

जिला मुख्यालय नाहन स्थित कालीस्थान मंदिर, शिव मंदिर रानीताल, बड़ा चौक में जगन्नाथ मंदिर, पौढ़ीवाला, मां बालासुंदरी मंदिर बनोग के अलावा मां बालासुंदरी मंदिर जमटा, त्रिलोकपुर स्थित मां बालासुंदरी मंदिर, कोलर के समीप मां कटासन मंदिर में सुबह से लोग उमड़ना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


दिनभर मंदिरों में श्रद्घालुओं का आना जाना लगा रहा, जहां लोगों ने नववर्ष पर सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान लोगों ने नए वर्ष का आगाज पूजा-अर्चना के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर श्री रेणुकाजी तीर्थ में भगवान परशुराम और माता श्री रेणुकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर देवताओं के दर्शन करने के साथ उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। नया साल सोमवार से प्रारंभ होने को लेकर भी शिव मंदिरों में विशेष रौनक देखने को मिली।

श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सीईओ रविंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्ष के पहले दिन सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा- अर्चना करके देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त हरिपुरधार के मां भंगायणी मंदिर भगवान परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि की तपोस्थली टपे के तिल सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में भी श्रद्धालु सुबह प्रभात फूटते ही मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए थे।


जहां श्रद्धालुओं ने नववर्ष के मौके पर भगवान से क्षमा याचना के साथ ही मंगल कामना के लिए आशीर्वाद भी मांगा।

नववर्ष पर त्रिलोकपुर स्थित महामाया बालासुंदरी मंदिर परिसर में कतारों में खड़े श्रद्धालुगण। संव

नववर्ष पर त्रिलोकपुर स्थित महामाया बालासुंदरी मंदिर परिसर में कतारों में खड़े श्रद्धालुगण। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed