फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people prayers to god shiva on first monday of savan month

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 18 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 18 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। श्रावण मास के पहले सोमवार को जिला सिरमौर के मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। दिनभर शिव मंदिरों में श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। कई जगह भोलेनाथ के दर्शनों के लिए शिवभक्तों की लंबी कतारें देखी गई।

विज्ञापन


नाहन शहर स्थित शिव मंदिर रानीताल, कालीस्थान मंदिर व पौड़ीवाला स्थित शिव मंदिरों में श्रद्घालुओं ने बेलपत्र व जलाभिषेक कर भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग धतूरा चढ़ाकर मनोकामना मांगी। स्वर्ग की दूसरी पौड़ी के नाम से प्रचलित शिवधाम पौड़ीवाला काफी प्राचीन मंदिर है। नाहन से 7 किलोमीटर दूर स्थित इस मंदिर में हर साल जौ के आकार का शिवलिंग बढ़ता है। इस वजह से भी श्रद्घालुओं में भारी आस्था है। इस मंदिर में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, यूपी व दिल्ली के श्रद्घालु पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के मंदिरों के अलावा राजगढ़, सराहां, शिलाई, ददाहू, हरिपुरधार व संगडाह इलाके के विभिन्न शिवमंदिरों में भी सोमवार को श्रद्घालुओं का भारी सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स--
पांवटा साहिब के मंदिरों में भी श्रद्घालुओं का तांता
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के शिव मंदिरों में भी श्रावण के प्रथम सोमवार को श्रद्घालुओं का खूब तांता लगा रहा। मौसम की बेरुखी भी श्रद्घालुओं के कदम न रोक सकी। प्राचीन पातलेश्वर महादेव समेत विभिन्न शिव मंदिर में सुबह से जलाभिषेक व माथा टेकने के लिए श्रद्घालुओं की कतारें लगी रहीं। सावन के सोमवार का उपवास करने वाले दिन भर दर्शन को उमड़ते रहे। पातलेश्वर मंदिर समिति अध्यक्ष दाता राम, संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष आरपी तिवारी, महासचिव डॉ. बजिंद्र शर्मा, सुशील कपूर व सुरजीत सिंह ने बताया कि श्रावण माह में लोग खूब पूजा अर्चना करते हैं। प्रथम सोमवार को मंदिर में सुबह से पूजा-अर्चना शुरू हुई। जलाभिषेक करने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह मौसम खराब होने के बावजूद हिमाचल-पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्घालु माथा टेकने पहुंचे। उधर, हिप्र-उत्तराखंड सीमा पर स्थित सहस्रधारा, धौलीढ़ांग, आंजभोज के शिवा बनौर, डोरियोवाला, मेहरुवाला, सतौन, राजबन, बद्रीपुर, डाडा, कमरऊ, धारटीधार, कफोटा, माजरा, धौलाकुआं,  शिवा, नघेता, कोडग़ा के शिकांडो शिव मंदिरों में सावन के प्रथम सोमवार को श्रद्घालुओं का खूब तांता लगा।

---
मूर्ति स्थापना की गई
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बाता पुल के समीप पूर्णानंदेश्वर महादेव मंदिर पांवटा की मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्घालुओं का खूब तांता लगा रहा। सोमवार को स्वामी श्रीश्री 1008 पूर्णानंद महाराज ने की सिरमौरी शिव सेवा सदन मंदिर की स्थापना की। श्रद्घालुओं के लिए प्रसाद व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुजारी बहादुर सिंह शास्त्री, शेर सिंह नेगी, रामलाल तोमर, मोही राम पुंडीर, नेतर सिंह तोमर, जगत तोमर, सुमेर चंद शास्त्री, प्रताप तोमर, सुंदर सिंह चौहान, रणजीत शर्मा समेत धौलीढांग गुरासा व अखंड कीर्तन मंडली पांवटा सदस्य मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed