फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people pradarshan in renuka ji

Sirmour News: विस्थापितों की दो टूक-मांगे पूरा हुए बिना नहीं शुरू होने देंगे बांध का कार्य

Mon, 05 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
people pradarshan in renuka ji
ददाहू में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्य। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन


विस्थापितों ने बांध परियोजना निर्माण को लेकर सुरंगों के टेंडर रद्द करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सोमवार को अपनी मांगों को दोहराते हुए ददाहू में धरना-प्रदर्शन करके बांध प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। विस्थापितों ने बांध प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों को पूरे किए बिना वह रेणुका बांध का कार्य शुरू नहीं होने देंगे। उन्होंने परियोजना के निर्माण को लेकर सुरंगों के टेंडर रद्द करने की भी मांग की।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर, संयोजक विनोद ठाकुर व प्रेस सचिव योगेश ठाकुर के नेतृत्व में विस्थापित परियोजना कार्यालय में पहुंचे, जहां उन्होंने बांध प्रबंधन को खरी-खोटी सुनाने के साथ ही विस्थापितों की मांगों को लेकर उनसे जवाब मांगा।
विज्ञापन


विस्थापितों का आरोप है कि जिन परिवारों को गृहविहीन की श्रेणी में आंका गया है। उनमें से अधिकतर विस्थापितों को अभी तक मुआवजा का भुगतान नहीं हुआ है। यही नहीं जो भूमि विस्थापितों के पुनर्वास के लिए जिले के चार स्थानों पर खरीदी गई है। वह भूमि लोगों के रहने के लिए योग्य नहीं है और विस्थापित उस भूमि पर कतई नहीं बसेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्थापितों ने कहा कि उनकी मांगों को पूरे किए बिना ही बांध प्रबंधन सुरंगों के टेंडर लगाकर परियोजना का कार्य शुरू करने फिराक में है। वह किसी भी सूरत में मांगों के पूरा हुए बिना परियोजना का कार्य शुरू नहीं होने देंगे और संघर्ष को उग्र रूप देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। विस्थापितों ने कहा कि सुरंगों के टेंडर लगाने से पूर्व बांध प्रबंधन ने संघर्ष समिति को विश्वास में नहीं लिया, जबकि इन टेंडरों में भी बहुत सी खामियां हैं जिसका खुलासा वह निर्माण कंपनियों के समक्ष भी करेंगे।


परियोजना के महा प्रबंधक खेम सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि विस्थापितों की प्रत्येक मांग को बीओडी की बैठकों में प्रमुखता से रखा गया जिनको चरणबद्ध तरीके से पूरा किया भी जा रहा है और बहुत सी मांगें पूरी कर भी दी गईं हैं। शेष मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर परियोजना से जुडे अन्य अधिकारी व विस्थापित मौजूद रहे।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed