फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people oppose the war in nahan

Sirmour News: गाजा पट्टी पर हमलों का विरोध और विश्व शांति बहाली की मांग

Wed, 01 Nov 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
people oppose the war in nahan
नाहन में उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर धरने पर बैठे जनवादी संगठनों के नेता और कार्यकर्ता। संव
सचित्र
विज्ञापन

गाजा पट्टी पर हमलों का विरोध और विश्व शांति बहाली की मांग

जनवादी संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय नाहन परिसर में एक घंटे किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। गाजा पट्टी पर लगातार हमलों के विरोध में बुधवार को नाहन में जनवादी संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता एक घंटे तक उपायुक्त कार्यालय परिसर में डटे रहे।

इस मौके पर जनवादी संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने गाजा पट्टी पर हमले बंद करने, युद्ध विराम कर शांति व्यवस्था बहाल करने, बेगुनाह बच्चे और महिलाओं पर हिंसा बंद करने, अस्पताल और स्कूलों पर हमले बंद करने के साथ-साथ मानवता पर साम्राज्यवादी हमले बंद करने जैसे नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हिमाचल किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इजराइल-फलस्तीन युद्ध के पीछे साम्राज्यवाद का सांप्रदायिक एजेंडा है और साम्राज्यवाद इजराइल को माध्यम बनाकर इस एजेंट को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इससे विश्व की शांति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वहां पर 7,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। हर मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है और अस्पतालों व स्कूलों का संयुक्त राष्ट्र के शेल्टरों पर बम फेंके जा रहे हैं, जिससे निर्मम मानवता की हिंसा हो रही है।

उन्होंने कहाकि अमरीका को साम्राज्यवादी आर्थिक एजेंडा शीघ्र वापस लेना चाहिए।

इस मौके पर जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, आशीष कुमार,जगदीश पुंडीर, जीवन सिंह, अभय, राहुल, सचिन, मनीषा, शिवांगी, आशीष, नितेश और अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed