{"_id":"61d9ca381a361152df67086c","slug":"people-not-wear-mask-and-police-doing-chalan-nahan-news-sml3961194123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में पुलिस ने मास्क न पहनने वालों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में पुलिस ने मास्क न पहनने वालों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
नाहन के गुन्नूघाट बाजार में मास्क न पहनने पर एक दुकानदार का चालान करता पुलिस कर्मी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बाद भी कई लोग बाजार में बेखौफ घूम रहे हैं। ज्यादातर युवक और युवतियां मास्क न पहनकर कोविड नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे। वहीं, दुकानदार भी मास्क से परहेज कर रहे हैं।
इसको लेकर शनिवार को शहर के बाजार में पुलिस की गश्त दिखी। इस बीच जहां पुलिस ने लोगों को जागरूक किया तो सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मास्क पहनने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील भी की।
अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के बाजारों में मास्क न पहनने वाले चार लोगों के चालान भी काटे। मास्क का इस्तेमाल न करने वाले लोगों से पुलिस ने जुर्माने के तौर पर पांच सौ रुपये वसूले।
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ शनिवार को अभियान छेड़ा गया। इसमें चार लोगों के मास्क न पहनने पर चालान भी किए गए। उन्होंने लोगों से अपील कि लोग कोरोना के प्रति सचेत हो जाएं और नियमों का सख्ती से पालन करें।