फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people not follow the rules of covid in nahan city

दो गज की दूरी अधूरी, मास्क भी चेहरे से हुआ गायब

Wed, 09 Feb 2022 08:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
people not follow the rules of covid in nahan city
हिंदू आश्रम बाजार से बगैर मास्क पहनें गुजरतीं महिलाएं। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण के बीच शहरवासी एक बार फिर से लापरवाह हो गए हैं। बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। मास्क का इस्तेमाल फिर कम होने लगा है। यहां तक कि सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग मास्क से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

समय दोपहर 11.30 बजे, दिन बुधवार। स्थान नाहन का लिंटन मेमोरियल। यहां बसों के इंतजार में खड़े लोग और बसों में चढ़ते-उतरते कई लोग बगैर मास्क दिखे। यहां से बाजार की ओर जाने वाले और बाजार से खरीदारी कर लौट रहे कई लोगों ने मास्क से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

इससे आगे बड़ा चौक पर 12.10 बजे अधिकतर दुकानदार बिना मास्क के ही सामान बेचते नजर आए। खरीदारी कर रहे दर्जनों लोग भी बिना मास्क के ही सामान खरीद रहे हैं। बाजार में भीड़ थी, जहां दो गज की दूरी का कोई पालन करते नहीं दिखा। बड़ा चौक से आगे गुन्नुघाट बाजार को जाने वाले रास्ते के संकरा होने के कारण दो गज की दूरी की पालना नहीं हो रही है। इसके साथ साथ मुख्य बस अड्डा पर ठीक एक बजे बसों के इंतजार में यात्री बैठे थे। यहां कई युवा चहलकदमी कर रहे थे जो बिना मास्क के ही दिखे। किसी के चेहरे पर कोरोना का कोई खौफ नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में प्रशासन मास्क को लेकर सख्त हुआ था। मास्क न पहनने वाले दुकानदारों के चालान भी काटे। बाजार में पुलिस कर्मी गश्त कर रही थीं। धीरे-धीरे यह सख्ती ठंडी पड़ गई। इसी के साथ लोगों ने भी मास्क पहनना छोड़ दिया। अब आलम यह है कि खरीदारों के साथ-साथ कई दुकानदार भी मास्क नहीं पहन रहे। दुकानों में भीड़ बढ़ रही है। बाजारों में कहीं कोविड नियमों का पालन होता नहीं दिख रहा है। प्रशासन के बार-बार आग्रह के बाद भी लोग संक्रमण के प्रति बेखौफ दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed