{"_id":"61a26c8c7963702c6f6d3702","slug":"people-learn-about-their-duties-and-rights-in-rajgargh-sirmau-nahan-news-sml3916265152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत पानी समिति को बताए उनके कार्य और अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत पानी समिति को बताए उनके कार्य और अधिकार
विज्ञापन
राजगढ़ में जलजीवन मिशन के तहत आयोजित कार्यशाला में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि।
- फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। गणपति एजूकेशनल सोसायटी की ओर से राजगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता एवं जिम्मेदारियां विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जलशक्ति विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत पानी समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
जलशक्ति विभाग के राज्य समन्वयक दिग्विजय सिंह राठौर इस कार्यशाला में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत पानी समिति के गठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही समिति के अधिकारों एवं कार्य के बारे में भी विस्तार से बताया।
दिग्विजय सिंह राठौर ने ग्राम पंचायत पानी समिति के कार्य जैसे जल योजना, डिजाइन, कार्यान्वयन, संचालन और रखरखाव विभाग की सहायता से करवाना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को हर घर में नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जलजीवन मिशन आरंभ किया गया है। अभी तक हिमाचल के कुल 17,27,282 घरों में से 15,35,945 घरों को जलजीवन मिशन के तहत नल से स्वच्छ जल उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही बचे हुए घरों को भी नल से पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए जल का हमें सदा सदुपयोग करना चाहिए। राठौर ने कहा कि अपने आसपास के प्राचीन एवं प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण करें। इस मौके पर गणपति एजूकेशनल सोसायटी के निदेशक रोशन लाल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।