फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people know about bank schemes in barmapapdi camp

छोटी-छोटी बचत करने दें ध्यान : प्रदीप तोमर

Fri, 08 Sep 2023 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
people know about bank schemes in barmapapdi camp
नाहन के बर्मापापड़ी गांव में लोगों को बैंक योजनाओं की जानकारी देते बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदी
सचित्र-
विज्ञापन

छोटी-छोटी बचत करने पर दें ध्यान : प्रदीप तोमर
बर्मापापड़ी गांव में दी बैंक योजनाओं की जानकारी
राज्य सहकारी बैंक की कालाअंब शाखा ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की कालाअंब शाखा ने नाबार्ड के सौजन्य से बर्मापापड़ी गांव में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। इसमें शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप तोमर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
प्रदीप तोमर ने लोगों को अनावश्यक खर्चों को कम करके बचत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छोटी छोटी बचत एक बड़ी बचत के रूप में सामने आती है, जो बुरे समय में काम आएगी। उन्होंने भारत सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना समेत बैंक की ओर से चलाई गई सभी प्रकार की बचत और ऋण योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

विशेषकर सशक्त महिला ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, हिम स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड, जेएलजी, एसएचजी, गृह व अन्य ऋण के बारे में बताया।
बैंक के सहायक जसवीर ने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी। उन्होंने एटीएम व मोबाइल बैंकिंग पर सावधानी बरतने के लिए भी प्रेरित किया। बैंक कर्मी नरेश ठाकुर ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक मात्रा में बैंक से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बर्मा सोसायटी के प्रधान संजय शर्मा, सचिव देश राज, जंगलाभूड़ सोसायटी के सचिव जंगवीर सिंह, रवि ठाकुर, रतन सिंह, बलजीत सिंह, जुगनी देवी, अर्चना ठाकुर, कुमारी नीतू, आरती पंवार, मोहित, रमेश, विकास शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed