फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people facing water problem in housing board colony devinagar ponta sahib

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक महीने से पेयजल किल्लत

Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
people facing water problem in housing board colony devinagar ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी देवीनगर में एक माह से लगातार पेयजल किल्लत चल रही है। केवल सुबह के समय नलके से नाममात्र पानी टपकता है। दिक्कतों के चलते 125 से अधिक परिवारों को टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हिमुडा के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा दिया गया है लेकिन, समाधान नहीं हो पा रहा है। अब पेयजल संकट से परेशान कॉलोनीवासियों ने चेताया है कि शीघ्र ही कोई समाधान नहीं किया गया तो विरोध स्वरूप धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अतर सिंह नेगी, पूनम गुप्ता, बस्ती राम, नवीन कुमार, डॉ. अंजू, सुमन शर्मा, भगत सिंह, जेपी तोमर, एनएम वर्मा, हिमानी और नूतन ने बताया कि एक माह से अधिक समय से पेयजल किल्लत का संकट झेल रहे हैं। 125 से अधिक परिवार स्थानीय कॉलोनी में है। कॉलोनी के लिए विभाग की पेयजल योजना से आपूर्ति हो रही है जो पहले दिनभर, फिर दिन में तीन बार से दो बार आपूर्ति कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का जलस्तर काफी कम हो गया है। इससे अब केवल सुबह के समय नलकों से कुछ देर पानी टपकता है। मजबूरन अधिकतर लोगों को निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत के बारे में हिमुडा के नाहन कार्यालय में अधिकारियों को अवगत करवाया जाता रहा है लेकिन समाधान के ठोस प्रयास अब तक नहीं हो सके हैं। अब पेयजल किल्लत से परेशान कॉलोनी के लोगों ने फैसला लिया है कि पेयजल किल्लत दूर नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इस बारे में अधिशाषी अभियंता हिमुडा नाहन राजकुमार ने कहा कि इस तरह की समस्या के बारे में शिकायत मिली है। फिलहाल पानी के टैंकर से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था कर दी जाएगी। देवीनगर कॉलोनी के लिए नए बोरवेल योजना का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है ताकि पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed