फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people facing disturbing ,water problem in nahan city, iph feeling no trntion

नाहन शहर में पानी पानी की सप्लाई दुरुस्त नहीं

Tue, 30 Aug 2016 11:15 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 30 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
people facing disturbing ,water problem in nahan city, iph feeling no trntion
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। आईपीएच महकमे की बदइंतजामी और अव्यवस्था शहर के लोगों पर भारी पड़ रही है। पानी के इंतजार ने शहर वासियों की नींद हराम कर दी है तो दिन का सुख-चैन छीन लिया है। पानी की सप्लाई को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। इसका इल्म इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर में पानी की सप्लाई किस दिन और कितने बजे आएगी। इसका कोई शैड्यूल तय नहीं है। मनमर्जी से कभी सुबह तो कभी आधी रात को पानी छोड़ा जा रहा है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उस पर जिला प्रशासन की खामोशी से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।  

आलम यह है कि एक दिन छोड़ कर पेयजल सप्लाई करने का दावा करने वाला आईपीएच कई-कई दिन बाद पानी का वितरण कर रहा है। इस पर भी मुश्किल यह है कि पानी की सप्लाई किस समय दी जाएगी इसकी उपभोक्ताओं को कोई जानकारी नहीं है। विभाग कभी सुबह पांच बजे, कभी शाम सात, कभी रात 9 बजे, कभी दस बजे तो कभी रात साढ़े दस बजे पानी उपलब्ध करवा रहा है। विभाग की यह कार्यप्रणाली पिछले कई महीने से बनी हुई है। ऐसे में उपभोक्ता रोजाना नलों के पास घंटों खड़े रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----------------
--बाक्स--
जिला प्रशासन भी नहीं दे रहा ध्यान
विभाग की इस कार्यप्रणाली पर जिला प्रशासन भी लगाम नहीं लगा पाया है। जिला प्रशासन का रवैया उदासीन है। मामले को आईपीएच विभाग के आला अधिकारियों से डीसी सिरमौर के समक्ष उठाया जा चुका है लेकिन जिला प्रशासन आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लोग कर चुके हैं सड़क जाम
पेयजल वितरण का समय निर्धारित नहीं होने के कारण कुछ समय पूर्व गुस्साए लोगों ने गुन्नुघाट सड़क जाम कर दी थी। इस आंदोलन से घबराए विभाग ने दो दिन के भीतर ही उस वार्ड का शैड्यूल जारी कर दिया था लेकिन दूसरे वार्डों में आज भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

--------------
उपभोक्ता बोले सीएम से उठाया जाएगा मामला
रानीताल निवासी रीता, सुनीता, नेहा, रमेश, कमल, टुन्नू आदि ने बताया कि विभाग ने जीना हराम कर दिया है। पानी कब किस दिन आए आएगा कोई जानकारी नहीं है। रातों की नींद हराम हो गई है तो दिन का सुखचैन गायब है। पानी के इंतजार में देर रात तक जागना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीएम से मामला उठाया जाएगा और लापरवाह कर्मियों और अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग उठाई जाएगी।
---------------
शीघ्र ही समस्या का होगा समाधान
उपभोक्ताओं की समस्या से एसडीओ को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
--राजेश मोगरा, एक्सईन, आईपीएच नाहन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed