{"_id":"66b37ef3f75c3c83a3049a73","slug":"people-dont-cross-the-nalas-dc-nahan-news-c-177-1-nhn1001-129798-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनते हुए नदी नालों को पार न करें लोग : खिमटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनते हुए नदी नालों को पार न करें लोग : खिमटा
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर ने जिले के लोगों से की अपील
सिरमौर में चार दिन भारी वर्षा और आंधी चलने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में आगामी चार दिनों में बहुत भारी वर्षा, आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आम जनमानस को सूचित करते हुए अपील की है कि उफनते हुए नदी नालों को पार न करें।
कहा कि बारिश के कारण सभी नदी नालों में पानी का बहाव तेज हो जाता है जिससे किसी भी व्यक्ति की जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण गिरि नदी, यमुना नदी, टोंस नदी, जलाल नदी, मारकंडा नदी के अलावा अन्य खड्डों, नालों में पानी का जलस्तर बढ़ सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा करने से बचें। नदी नालों के पास न जाएं और पहाड़ी वाले क्ष़ेत्रों से दूरी बनाएं रखें, बिना किसी कारण ऐसे क्षेत्रों में यात्रा न करें व किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों एवं नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में उच्च सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा अथवा घटना की स्थिति में तुरंत जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र सिरमौर के दूरभाष नंबर-70187-09700, 01792-226405 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।