{"_id":"6501ada77844857771044ce4","slug":"people-demanded-bridge-in-khala-near-panjaha-village-nahan-news-c-177-1-ssml1028-8168-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पंजाहा गांव के निकट खाले पर ग्रामीणों ने पुल बनाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पंजाहा गांव के निकट खाले पर ग्रामीणों ने पुल बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन
पंजाहा गांव के निकट खाले पर ग्रामीणों ने पुल बनाने की उठाई मांग
ग्रामीण बोले, दो लड़कियों की हो चुकी मौत, सैकड़ों छात्र हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। विकास खंड शिलाई की मिल्ला और बिंडला-दिग्वा पंचायत के लोगों ने पंजाहा गांव के निकट खाले पर पुलिया बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में लोगों और स्कूल के विद्यार्थियों को पुल न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि संतराम, कुब्जा देवी, दिनेश चंद, रमेश ने कहा कि हाल ही में एक छोटी बच्ची भी इसे पार करते हुए पानी में बह गई थी। इससे पहले भी एक लड़की की यहां मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि दिगवा पंचायत के सैकड़ों स्कूली बच्चे इसी पैदल मार्ग से इस नदी नाले को पार करके अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मिल्ला पंचायत की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि यहां एक छोटा सा स्थायी पुल बन जाता है तो भविष्य में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आने-जाने की सुविधा मिल जाएगी।
बिंडला-दिग्वा पंचायत के प्रधान रण सिंह ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत पुल को बनाए जाने की स्वीकृति मिल गई है। पंचायत के उपप्रधान के माध्यम से कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। शीघ्र पुल बनकर तैयार हो जाएगा। संवाद