{"_id":"629a5764f80fe30fd3283313","slug":"pensioners-welfare-association-rajgarh-demanded-to-govt-old-pension-schemae-nahan-news-sml41098533","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना शीघ्र की जाए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना शीघ्र की जाए बहाल
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। पेंशनर्स कल्याण संघ राजगढ़ ने शुक्रवार को नवनियुक्त राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का राधा-कृष्ण मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान राज्य, जिला और खंड स्तर के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न और मफलर पहनाकर सम्मानित किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अफसरशाही गुमराह कर रही है। इसके चलते पेंशनरों की लंबित मांगे पूरी नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार 20 जून तक उनकी मांगों को पूरा करे। प्रदेश में 1.75 लाख पेंशनर्स हैं उनको हल्के में न लिया जाए। उन्होंने जेसीसी की बैठक बुलाने, एरिया भत्ता, मेडिकल बिलों का भुगतान जैसी मांगे एक बार फिर से दोहराई।
विज्ञापन
इस अवसर पर पेंशनरों ने प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और गिरिपार को जनजातीय दर्जा दिए जाने की मांग भी की। इस मौके पर संघ ने पारिवारिक पेंशन धारक उर्मिला शर्मा को 10 हजार रुपये भी प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश ठाकुर, उपप्रधान सेसराम ठाकुर, मुख्य सलाहकार केडी शर्मा, जगदीश पंवर, रोशन लाल, सुरेंद्र वर्मा और शेरजंग चौहान आदि मौजूद रहे।