फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pensioners of sirmaur demanded to govt. sovle their all pending demands

पेंशनरों के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाए सरकार : रामस्वरूप चौहान

Sat, 18 Dec 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
pensioners of sirmaur demanded to govt. sovle their all pending demands
राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के मौके पर मौजूद जिला सिरमौर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक संघ के पदाधिकारी ? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक संघ ने शुक्रवार को नाहन में राष्ट्रीय पेंशन दिवस आयोजित किया जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त उपनिदेशक पशुपालन विभाग एमएम मितल ने की। जबकि, संघ के जिला प्रधान रामस्वरूप चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राम स्वरूप चौहान ने कहा कि 17 दिसंबर 1982 को सर्वोच्च न्यायालय ने डी एस नकारा केस में पेंशनरों के पक्ष में एक अभूतपूर्व फैसला दिया जिसमें सरकार को पेंशनरों को पेंशन और दूसरे देय अविलंब देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद से ही इस दिन को पेंशन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने सरकार से पेंशनरों के लंबित मामलों को शीघ्र देने, पंजाब की तर्ज पर 1 जनवरी 2016 से रिवाइजड पेंशन/ स्केल देने, मेडिकल भत्ता 350 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने, महंगाई भत्ता अधिकारियों के समकक्ष 11 फीसदी देने जैसी कई अन्य मांगें उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महासचिव आरपीएस ठाकुर, नीना कौशिक, विजय शर्मा, पुष्पा बख्शी, प्रेम लता, रविदत्त शर्मा कोषाध्यक्ष, धनवीर ठाकुर संयुक्त सचिव, प्रोफेसर अमर सिंह चौहान, ओमप्रकाश सरीन, दौलत राम भारद्वाज, राजकमल ठाकुर, एसएस शर्मा, ताशी राम, कुलभूषण शर्मा, एमएम शर्मा, प्रोफेसर अमर सिंह परमार, अनिल ठाकुर, केएस नेगी, हेमेंद्र सिंह ठाकुर, भारत भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed