फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pensioners meeting in nahan

Sirmour News: अखबार, न मैगजीन, पंखा, पीने का पानी और इनडोर गेम भी नहीं

Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
pensioners meeting in nahan
नाहन में जिला सिरमौर पेंशनर संघ की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पेंशनर कल्याण संघ नाहन की अहम बैठक रानीताल के वरिष्ठ नागरिक सदन में हुई। बैठक में नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि संघ के अध्यक्ष ओएल चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की। सबसे पहले नगर परिषद की अध्यक्ष को सदन की खस्ताहाल के बारे में परिचित करवाया गया। ओएल चौहान ने कहा कि पहले वरिष्ठ जनों की सुविधा के लिए सदन में मैगजीन, अखबार, पंखे, इनडोर गेम की व्यवस्था की। अब ये चीजें यहां नहीं है। सफाई भी नहीं हो रही, भवन भी खस्ताहाल पड़ा है। उन्होंने नगर परिषद की अध्यक्ष से ये सभी चीजें उपलब्ध करवाने की अपील की। इस पर नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने इन मांगों को पूरा करवाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। इसके बाद पेंशनरों ने अपने देय वित्तीय लाभों को लेकर चर्चा की।
इस दौरान पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों में हो रही देरी को लेकर गहरी चिंता जाहिर की गई। ओएल चौहान ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनेकों वित्तीय लाभ लंबित पड़े हैं मगर सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है। इसमें मुख्य रूप से एरियर, डीए की किस्त और मेडिकल बिलों का भुगतान शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पेंशन का लाभ दिया जाए। उन्होंने बिजली बोर्ड और एचआरटीसी के कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन जारी करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके लिए आगामी रणनीति 8 अगस्त को शाहपुर में आयोजित बैठक में तय की जाएगी। बैठक में नीना कौशिक, यशपाल शर्मा, हरीश कल्याण, आशिक अली, गुरदयाल पंवार, गीताराम तोमर, टीआर शर्मा, आरएस चौहान, आरपीएस ठाकुर, अनिल शर्मा समेत 35-50 पेंशनर मौजूद रहे।

नाहन में जिला सिरमौर पेंशनर संघ की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी। संवाद

नाहन में जिला सिरमौर पेंशनर संघ की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed