{"_id":"6a4b8f6a1a3d8929df0becf1","slug":"patwari-kanungi-union-shimla-election-nahan-news-c-177-1-ssml1030-182694-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर के राजेश तोमर बने शिमला मंडल भू-व्यवस्था पटवारी-कानूनगो संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर के राजेश तोमर बने शिमला मंडल भू-व्यवस्था पटवारी-कानूनगो संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश भू व्यवस्था पटवारी-कानूनगो संघ शिमला मंडल के चुनाव में नवनिर्वाचत अध्यक्ष राजेश त
कर्मचारियों के हितों और विभागीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश भू-व्यवस्था पटवारी एवं कानूनगो संघ शिमला मंडल के चुनाव नायब तहसीलदार भू-व्यवस्था ललित कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के लिए नायब तहसीलदार श्याम सिंह चौहान और अंजला हिमालवी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए, जिसमें अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए मतदान कराया गया।
अध्यक्ष पद के लिए पांच कर्मचारियों ने नामांकन दाखिल किए थे। अंतिम मुकाबला कानूनगो भरत भूषण शर्मा और पटवारी राजेश तोमर के बीच हुआ। मतदान के बाद पांवटा साहिब के पटवारी राजेश तोमर को शिमला मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में प्रेम सापटा ने आशीष शर्मा को पराजित कर जीत दर्ज की।
अन्य पदों पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। रणधीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि पीयूष गिरि, नवनीत धीमान और रविकांत को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा हिमांशु को सचिव, राकेश नोहटा को कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार को संयुक्त सचिव और अजय सिंह को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा राज्य कार्यकारिणी के लिए अरविंद मेहता, रविकांत, भूपेंद्र सिंह कंवर, पंकज शर्मा, बलवान, धर्मेंद्र सिंह, संत राम शर्मा, लोकेंद्र सिंह ठाकुर और चेत राम पाल को सदस्य मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश तोमर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा, विभागीय समस्याओं के समाधान और पटवारी-कानूनगो वर्ग की जायज मांगों को सरकार व प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने संगठन में एकता, पारदर्शिता और कर्मचारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश भू-व्यवस्था पटवारी एवं कानूनगो संघ शिमला मंडल के चुनाव नायब तहसीलदार भू-व्यवस्था ललित कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के लिए नायब तहसीलदार श्याम सिंह चौहान और अंजला हिमालवी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए, जिसमें अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए मतदान कराया गया।
अध्यक्ष पद के लिए पांच कर्मचारियों ने नामांकन दाखिल किए थे। अंतिम मुकाबला कानूनगो भरत भूषण शर्मा और पटवारी राजेश तोमर के बीच हुआ। मतदान के बाद पांवटा साहिब के पटवारी राजेश तोमर को शिमला मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में प्रेम सापटा ने आशीष शर्मा को पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अन्य पदों पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। रणधीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि पीयूष गिरि, नवनीत धीमान और रविकांत को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा हिमांशु को सचिव, राकेश नोहटा को कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार को संयुक्त सचिव और अजय सिंह को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा राज्य कार्यकारिणी के लिए अरविंद मेहता, रविकांत, भूपेंद्र सिंह कंवर, पंकज शर्मा, बलवान, धर्मेंद्र सिंह, संत राम शर्मा, लोकेंद्र सिंह ठाकुर और चेत राम पाल को सदस्य मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश तोमर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा, विभागीय समस्याओं के समाधान और पटवारी-कानूनगो वर्ग की जायज मांगों को सरकार व प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने संगठन में एकता, पारदर्शिता और कर्मचारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।