फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Patients will get oxygen on beds in Dadahu Hospital

ददाहू अस्पताल में मरीजों को बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन

Fri, 16 Jul 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Patients will get oxygen on beds in Dadahu Hospital
ददाहू (सिरमौर)। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को सिविल अस्पताल का दौरा करके जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, ऑक्सीजन उपकरणों को लेकर अस्पताल कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. संजीव सहगल के नेतृत्व में पहुंची इस टीम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल और डॉ. अजय शर्मा मौजूद रहे। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए पीएचसी स्तर तक ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि सिविल अस्पताल ददाहू में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की संख्या बढ़ाकर 18 कर दी जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही अस्पताल में मैनीफोल्ड सिस्टम भी जल्द स्थापित किया जाएगा। इससे कि बिस्तर पर ही रोगियों को ऑक्सीजन की सुविधा मिल सके।
इस बारे हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में टीकाकरण और कोरोना टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। डॉ. सहगल ने कहा कि सिविल ददाहू में नर्सों की कमी को पूरा करने के आउटसोर्स पर प्रयास जारी हैं। कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए ददाहू अस्पताल में 20 अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। इसे लेकर संसाधनों की कमी को दूर कर लिया जाएगा। इस मौके पर सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. सन्नी दुआ, डॉ. अमनप्रीत सिंह, डॉ. विनोद तोमर, वार्ड सिस्टर प्रोमिला कश्यप और मंजीत ठाकुर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed