फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Party on Jhumke-jhumke at Paonta mission school

झुमके-झुमके ओ बाठिणे तेरे झुमके पर जमकर धमाल

Sat, 19 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा (सिरमौर)। Updated Sat, 19 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Party on Jhumke-jhumke at Paonta mission school

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। छोटे बच्चों ने मैरिज दृश्य समारोह, फ्यूजन डांस और जेनरेशन फ्लो गीतों से 1960 से 21वीं सदी में प्रवेश तक की झलक दिखाई। सिरमौरी नाटी में झुमके-झुमके ओ बाठिणें तेरे झुमके नाटी से सबका मन मोह लिया। मोबाइल एडिक्शन माइम शो डांस से आत्म सुरक्षा का संदेश दिया। धियां लघु नाटिका में आज के दौर में बेटियों की हालत, अत्याचार, दहेज उत्पीड़न और बेटी बचाओ संदेश बखूबी दिया। देवीनगर ब्रांच के छोटे बच्चों ने मेरे देश की धरती और कृष्ण लीला, राधा कैसे न जले, छोटो सो मेरो मदन गोपाल पर डांस किया।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपेक्स ग्रुप ऑफ कंपनीज यूएई चेयरमैन एसपी सिंह ऑबराय ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य बीएस सैणी ने मेहमानों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मिशन स्कूल के चेयरमैन जीएस भल्ला, वरिष्ठ वाइस चेयरमैन एएस नारंग, महासचिव जसवीर सिंह साहनी, कोषाध्यक्ष करम सिंह, सचिव किशन सिंह, प्रधानाचार्य बीएस सैनी, हिमालया कंपनी के प्रबंधक कैप्टन पीसी भंडारी, पांवटा कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज, देवेंद्र सिंह, परमजीत कौर, उद्यमी कैलाश आजाद, पांवटा गुरुद्वारा प्रबंधक कुलवंत सिंह चौधरी, नप कमेटी उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह, एमएल खुराना, अवतार सिंह तारी, देविंद्र कौर, एनपीएस सहोता, मनमीत सिंह, एमएस राठौर, एनएम वर्मा, अवनीत सिंह लांबा, दीपा राम पुंडीर, हरमन सिंह, गौरव पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये विद्यार्थी नवाजे
गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में अर्पिता, साक्षिका, दविंद्र कौर, साक्षिका, दीक्षा, हरप्रीत कौर, दलजीत कौर, दीक्षा, जसमीन, अमनदीप कौर, अमनप्रीत कौर, देवेंद्र कौर, प्रगति, मुस्कान, महक, शालिनी, आकांक्षा, कमलप्रीत, आरुषि, अक्षित, अमरिंद्र कौर, राशि, महिमा पुंडीर, रुचिका, विष्णू, सनप्रीत कौर, प्रियांशू, नेहा, आकांक्षा, धैर्य ठाकुर, वर्णित, प्रभुल्ल, दिलप्रीत सिंह, स्वाति, सोनाली, शिखर, नितिशा, श्रुति, आरजू, आशना, जसलीन कौर, कार्तिक, तनुज, निशांत, अभिनव, सलौनी, निधि, आदर्श, साक्षी, महक, तनिशा, सक्षम, स्वस्तिक, शिल्पा, विकास, कृति, विकास, नेहा, दीपक, आरुषि, सोनल, सक्षम, देवांश, ईशा, शिल्पा, विकास, हिमांशी, हरसिमरत कौर, जसप्रीत कौर, ज्योति, रोबिन, हर्षदीप, अंजली, कोमलजोत, अनुज, वैष्णवी, हरप्रीत कौर, भावना, गगनप्रीत, पलक, दिशा, प्रकृति, अवंतिका, शेफाली, मनीषा, आशना, जसमीत कौर समेत पांवटा मुख्य ब्रांच, देवीनगर समेत कुल 450 बच्चों को नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर सेवा पर सात अध्यापक एवं सात कर्मी सम्मानित
पांवटा मिशन स्कूल संस्थान में दस सालों से बेहतर सेवा देने वाले अध्यापकों प्रियंका शर्मा, तनुजा भटनागर, नसीबा प्रवीन, रीता वर्मा, मिनाक्षी त्यागी, हेमलता ठाकुर को सम्मानित किया। इसके साथ ही, संस्थान के चतुर्थ श्रेणी सेवाओं वाले कर्मियों दया सिंह, अर्जुन, सर्वण सिंह, अमर सिंह, जगदीश, रज्जो रानी और कमलेश रानी को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed