{"_id":"631a3dd719968e029609dd7d","slug":"parks-will-be-built-in-every-ward-of-paonta-sahib-municipal-council-nahan-news-sml42106836","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paonta Sahib Municipal Council : पांवटा साहिब नगर परिषद के हर वार्ड में बनेंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paonta Sahib Municipal Council : पांवटा साहिब नगर परिषद के हर वार्ड में बनेंगे पार्क
विज्ञापन
पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-01 में पार्क का शिलान्यास करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद क्षेत्र के 13 वार्डों में पार्क तैयार करने की योजना है। प्रथम चरण में 75 लाख रुपये के बजट से प्रत्येक वार्ड में एक-एक पार्क विकसित होगा। इसमें बुजुर्गों को सुबह शाम के समय टहलने को इंटरलॉकिंग टाइलनुमा ट्रैक और बच्चों के खेलकूद व मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे। प्रथम चरण में इस योजना पर 75 लाख का बजट खर्च होगा।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने वीरवार को वार्ड-एक, वार्ड-दो व वार्ड तीन में शहर के तीन पार्क स्थलों का शिलान्यास किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अनिल सैनी, नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, ईओ अजमेर ठाकुर पार्षद दीपक, राजरानी, दीपा शर्मा व सीमा समेत पार्षद मौजूद रहे।
बता दें कि पांवटा शहरी क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक स्थलों पर पार्क विकसित करने के लिए कॉलोनियों में स्थल छोड़े गए हैं। इसमें चार बिस्वा से लेकर एक-एक बीघा तक के स्थल शामिल हैं। इनमें कई वर्षों से पार्क नहीं बन सके। मगर कई पार्क पार्किंग स्थल बन गए तो कहीं भवन निर्माण सामग्री रखी जा रही है। कई स्थानों पर पार्क की भूमि पर अतिक्रमण भी हो रहा है। ऐसे में नगर परिषद ने हर वार्ड में एक-एक पार्क विकसित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
योजना के अनुसार प्रथम चरण में भूमि समतल करने, बाउंड्री वॉल, ट्रैकिंग, प्रवेश गेट, लाइट, फूल और पौधे लगाने का कार्य होंगे। इसके बाद दूसरे चरण में ओपन जिम के लिए बजट का प्रावधान होगा, ताकि सुबह शाम महिलाएं व युवा भी व्यायाम कर सकें। जिम पार्क सुचारू रूप से चालू होने के बाद युवाओं, बच्चों सहित सभी को भी इसका लाभ मिलेगा।
पांवटा साहिब नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि शहर के 13 वार्डों में एक-एक पार्क बनेगा। इसके लिए प्रथम चरण में करीब 75 लाख के बजट प्रावधान किया गया है। शीघ्र ही टेंडर अवार्ड कर कार्य शुरु करवाया जाएगा। सभी 13 वार्डों में पार्क विकसित होंगे, जिसमें वार्ड-दो, तीन व चार में पांच-पांच लाख बजट, वार्ड आठ में 5.46 लाख, वार्ड नौ में 5.45 लाख, वार्ड-एक, पांच, छह, सात, 10, 11 व वार्ड-12 में छह-छह लाख बजट और वार्ड 13 में सर्वाधिक 6.45 लाख बजट प्रथम चरण में खर्च होगा।