फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Parking of vegetable market Dadahu auctioned at double the price

Sirmour News: सब्जी मंडी ददाहू की पार्किंग दोगुना दाम पर नीलाम

Mon, 16 Dec 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Parking of vegetable market Dadahu auctioned at double the price
जिला मंडी समिति को 2.55 लाख मिलेंगे, बीते साल 1.20 लाख की हुई थी कमाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। जिला कृषि उपज एवं मंडी समिति को ददाहू में पार्किंग की 2.55 लाख रुपये में नीलामी हुई। नीलामी राशि पिछले वर्षों की तुलना में दोगुना से भी अधिक हो गई। वर्ष 2023 में यह ठेका 1.20 लाख रुपये में दिया गया था।
सोमवार को पांवटा साहिब में हुई बोली प्रक्रिया में करीब दर्जनभर बोली दाताओं ने भाग लिया। सरकारी बोली 85,000 रुपये से शुरु हुई लेकिन 2.55 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली देकर बेडौन निवासी अरविंद कुमार ने ठेके को अपने नाम कर लिया। सब्जी मंडी ददाहू में अब वाहनों के खड़ा करने पर पार्किंग शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

ठेके की प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। इसके लिए वाहन पार्किंग की निर्धारित दरों को शीघ्र ही तय किया जाएगा। मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि ददाहू में मंडी समिति के खाली पड़े परिसर को पार्किंग के लिए ठेके पर दिया गया है। इससे 2.55 लाख की वार्षिक आय प्राप्त हुई है। जहां वाहनों के खड़ा करने पर पार्किंग शुल्क लिया जाऐगा। वाहन शुल्क की दरें शीघ्र निर्धारित कर ली जाएंगी और पहली जनवरी से यह प्रक्रिया लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed