फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   park in deiji shaiba temple

Sirmour News: वर्ष 2018 से देईजी साहिबा मंदिर भूमि पर तैयार नहीं हो सका पार्क

Wed, 09 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
park in deiji shaiba temple
सीएसआर योजना के तहत प्रस्तावित पार्क योजनामें सात वर्षों में केवल गेट बन सका: संवाद
वर्ष 2018 से देईजी साहिबा मंदिर भूमि पर तैयार नहीं हो सका पार्क
विज्ञापन

पिछले सात वर्षों के भीतर मात्र एक गेट का ही निर्माण हो सका
प्रस्तावित पार्क-कैफेटेरिया योजना कार्य सीएसआर के तहत हो रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऐतिहासिक प्राचीन श्री देई साहिबा मंदिर पांवटा साहिब में कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत पार्क व कैफेटेरिया योजना का निर्माण होना प्रस्तावित रहा है। इसमें पार्क, कैफेटेरिया, सेल्फी प्वाइंट व सौर पैनल योजना निर्माण होना है। वर्ष 2018 से अब तक मात्र पार्क के गेट का ही निर्माण किया जा सका है। इसके बाद योजना अधर में लटकी हुई है।
बता दें कि सात वर्ष पहले तत्कालीन उपायुक्त सिरमौर और आयुक्त देईजी साहिबा मंदिर न्यास ललित जैन ने प्राचीन मंदिर भूमि पर बेहतरीन पार्क, बच्चों के मनोरंजक स्थल, सौर पैनल स्थापित कर मंदिर न्यास की आय बढ़ाने की योजना तैयार की गई जिससे प्राचीन देईजी साहिब मंदिर भूमि की करीब 162.09 बीघा भूमि को भी अतिक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन

प्रस्तावित योजना के तहत हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा के प्रवेश द्वार यमुना पुल के समीप मंदिर भूमि पर बेहतरीन पार्क, प्रवेश द्वार, कैफेटेरिया बनाने की योजना तैयार की गई थी। इसके बाद उस वक्त के महाप्रबंधक उद्योग विभाग सिरमौर की टीम ने आर्किटेक्ट के साथ प्रस्तावित पार्क योजना स्थल पर जायजा लिया था। सीएसआर योजना के तहत इसके कार्य को 31 मार्च 2019 तक पूरा करवाने का लक्ष्य भी रखा गया था लेकिन सात वर्षों से अब तक कार्य अधर में लटकता गया। सीएसआर योजना के तहत एक कंपनी के सहयोग से पार्क का मुख्य गेट निर्माण का कार्य शुरू हुआ। अब काम ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार पांंवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने बताया कि सीएसआर योजना के तहत कार्य होना है जिसमें पार्क का गेट बन गया है। शेष कार्य को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश चैंंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई को पत्र भेजा गया है। इसमें शेष कार्य शीघ्र पूरा करवाने को कहा गया है।

बाक्स...
सीएसआर के तहत ये थी प्रस्तावित योजना
- देहरादून-पांवटा एनएच-7 की तरफ से बेहतरीन प्रवेश द्वार, कैफेटेरिया, सेल्फी प्वाइंट, योग प्लेटफार्म, शौचालय, वर्षाशालिका, कूड़ेदान, पैदल पार्क में चलने के लिए पॉथ, वाटर स्प्रिंक्लिर, म्यूजिकल फाउंटेंस, बच्चों के मनोरंजन स्थल, बाउंड्री वाल, हरी घास, फूल-पौधे, हाई मास्ट लाइटें लगाने का प्रावधान रखा गया था।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed