फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Parents pledged to play an active role in their children's future.

Sirmour News: अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य में भागीदारी का लिया संकल्प

Sat, 05 Sep 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Parents pledged to play an active role in their children's future.
शमशेर स्कूल में बच्चों को नशे से दूर रखने पर मंथन
विज्ञापन

शिक्षा संवाद कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति, कौशल आधारित शिक्षा पर भी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शमशेर नाहन में शनिवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कुसुम लता ने की। इस दौरान विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों से जुड़े अलग-अलग विषयों पर विचार साझा किए।
शिक्षा संवाद में विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, पोषण, नियमित विद्यालय उपस्थिति, सुरक्षित वातावरण और नशे से दूर रहने जैसे विषयों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसके अलावा नई शिक्षा नीति, कौशल आधारित शिक्षा, शिक्षा में तकनीक के प्रयोग, स्मार्ट कक्षाओं और ई-लर्निंग को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके व्यवहार और गतिविधियों पर भी नजर रखने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और खेल मैदान के बेहतर उपयोग के साथ विद्यालय-समुदाय साझेदारी को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय परिसर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों व अभिभावकों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों के सुरक्षित एवं सकारात्मक उपयोग को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में अभिभावकों ने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, पढ़ाई में सहयोग देने, उन्हें नशे और बुरी आदतों से दूर रखने तथा स्वास्थ्य, पोषण, खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। इस दौरान अभिभावकों ने 'मेरा बच्चा-मेरी जिम्मेदारी, विद्यालय के साथ हमारी साझेदारी' का संकल्प भी दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed