{"_id":"6ad75ff293be1ddbcc080f30","slug":"paonta-block-wins-the-all-round-best-title-in-the-under-14-girls-category-nahan-news-c-177-1-ssml1030-192077-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अंडर-14 छात्रा वर्ग में पांवटा ब्लॉक को ऑलराउंड बेस्ट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अंडर-14 छात्रा वर्ग में पांवटा ब्लॉक को ऑलराउंड बेस्ट का खिताब
Wed, 21 Oct 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर -14 छात्राओं की आल राउंड द बेस्ट ट्रॉफी विजेता पांवटा ब्लॉक की टीम अपने कोच व
(सिटी स्पोर्टस)
चेस, एथलेटिक्स, समूहगान और एकल गान में पहला, योग में पाया दूसरा स्थान
पुरुवाला स्कूल में संपन्न हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में पांवटा ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलराउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुरुवाला में आयोजित प्रतियोगिता में पांवटा ब्लॉक की छात्राओं ने शतरंज, एथलेटिक्स, समूहगान और एकल गान में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि योग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला शारीरिक शिक्षक संघ, सिरमौर के प्रधान मायाराम कपूर सहित खुशी राम बंसल, अनिल चौहान, सुरेश पुंडीर, इकबाल कौर, सुदेश कुमार और हरीश ने संयुक्त बयान में कहा कि छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर ब्लॉक को यह उपलब्धि दिलाई। कुल अंकों के आधार पर पांवटा ब्लॉक को ऑलराउंड बेस्ट घोषित किया गया।
मायाराम कपूर ने इस उपलब्धि के लिए पांवटा ब्लॉक के सरकारी और निजी विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों, छात्राओं, प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शारीरिक शिक्षकों और छात्राओं की कड़ी मेहनत को दिया। कपूर ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतर व्यवस्थाओं और सहयोग के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय राघव, उपप्रधानाचार्य सुरेश कुमार, यशपाल, विशाल और समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।