Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   panchyat samiti result of sirmaur

Sirmour News: पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित

Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
panchyat samiti result of sirmaur
नौहराधार में पंचायत समिति चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विजयी उम्मीदवार समर्थकों के साथ। संवाद
-आठ विकास खंडों में मिले 140 बीडीसी प्रतिनिधि
विज्ञापन


-ग्रामीण राजनीति की नई तस्वीर आई सामने

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/पांवटा साहिब/शिलाई/ददाहू/संगड़ाह/राजगढ़/ सराहां (सिरमौर)। सिरमौर जिले में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही ग्रामीण राजनीति की नई तस्वीर सामने आ गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सोमवार को जिले के आठ विकास खंडों राजगढ़, ददाहू, कमरऊ (तिलोरधार), नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई, संगड़ाह और पच्छाद के 140 पंचायत समिति सदस्य के चुनावों के परिणामों की घोषणा की।

-----

विकास खंड राजगढ़
पंचायत समिति के कोटी पधोग वार्ड से सुदर्श कुमार, शाया सनौरा से रंजू बाला, नेहरटी बघोट से सरिता देवी, हाब्बन से नीलम, दाहन से निखिल और बोहल टालिया से विवेक पलाहा विजयी घोषित किए गए हैं। इसके अलावा दीदग से राजेश, भुईरा से सुखी देवी, काथली भरण से सुनील कुमार, टिक्कर से भूपेंद्र सिंह, करगानू से पुष्पा, शिलांजी से सीमा देवी, रानाघाट से निशा, कडोली दोची से रमा देवी और देवठी मझगांव से दिनेश कुमार ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


-----

विकास खंड ददाहू
पंचायत समिति ददाहू के कमलाड़ वार्ड से रति राम, नेहर सवार से क्षमा नंद शर्मा, पराड़ा से कुलदीप, पनार से कमला देवी और ददाहू से नीलू पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा खाला क्यार से वीर सिंह, खूड़ द्राबिल से सुनीता देवी, छोऊ भोगर से दीक्षा, भाटगढ़ से कुलदीप सिंह, जामू कोटी से श्यामा देवी, छछेती से मनीत कुमार, भरोग बनेड़ी से रीता रमोल, कांड़ों कांसर से रक्षा देवी, बिरला से भीम सिंह तथा थाना कसोगा से नीलम कुमारी विजयी घोषित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार
तिलोरधार विकास खंड के वार्ड जामना से दयाल सिंह, कांडो च्योग से अनिल कुमार, शरली मानपुर से पिंकी, ठोंठा झाखल से अनिता और टटियाणा से प्रियंका देवी निर्वाचित घोषित की गई हैं। इसके अलावा शिल्ला से नेतर सिंह, दुगाना से अंजू शर्मा, शमाह पमता से वंश, कमरऊ से विपुल शर्मा, कांटी मशवा से बिमला देवी, सखौली से सोहन सिंह, चांदनी से रीमा देवी, भजौन से नीमा देवी, सतौन से सतपाल तथा पौका से भागवंती ने जीत दर्ज की है।

----

विकास खंड नाहन

नाहन विकास खंड में नेहली धीड़ा वार्ड से निशा देवी, रामाधौन से वीरेंद्र सिंह, बनकलां से रजनीश कुमार, नलका से सरोज देवी और सतीवाला से दिनेश कुमार पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अतिरिक्त विक्रम बाग से संजीव कुमार, कालाअंब से रीना रानी, त्रिलोकपुर से कर्म सिंह, वर्मा पापड़ी से रमेश कुमार, कौलांवाला भूड़ से माया देवी, सुरला से मनीषा धीमान, बनेठी से अरुणा देवी, नावनी से कर्मचंद, नाहन से देवयानी थापा और आंबवाला सैनवाला से कविता चौहान विजयी घोषित की गई हैं।

----

विकास खंड पांवटा साहिब

विकास खंड पांवटा साहिब में बनौर वार्ड से कमलेश कुमार, नघेता से नीलम, गोजर अडायन से कमल कुमार, बढ़ाना से जय प्रकाश, राजपुर से बिमला, भगानी से जोगेंद्र सिंह, मानपुर देवड़ा से टोनी चंद और गोरखूवाला से कृष्णा राय ने जीत दर्ज की। इसके अलावा धौलाकुआं से दीपक कुमार, सैनवाला मुबारिकपुर से गुरनाम सिंह, माजरा से कमलेश कुमारी, पुरुवाला से विजय कुमार, पीपलीवाला से नाजिया, पातलियों से अमनदीप कौर, भाटांवाली से प्रदीप कुमार और बहराल से कश्मीर सिंह समेत सभी 35 वार्डों के विजेताओं की घोषणा कर दी गई।

----

विकास खंड शिलाई
विकास खंड शिलाई के जरवा जुनेली से राकेश कुमार, अजरोली से मनोज, कोटी बौंच से विद्या देवी, रास्त से रविंद्र सिंह, झकांडो से रोहित, कांडो भट्टनोल से बालक राम और शिलाई से रितेश पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अतिरिक्त बालीकोटी से विनिता देवी, ग्वाली से बबली, कुंहट से कुसुम देवी, बकरास से प्रियंका और मिल्लाहा से राधा देवी ने भी जीत हासिल की है।

----

विकास खंड संगड़ाह
संगड़ाह विकास खंड में नौहराधार से दिनेश, चाड़ना से रोबिन, भराड़ी से जोगेंद्र सिंह, भवाई से मंजू कुमारी, गेहल से तनुशा, बडोल से रेखा, सताहन से वंदना तथा सैंज से रूपचंद विजयी रहे। वहीं रजाना से सीमा देवी, रेडली से सुखदेव, लाना पालर से कृष्णा कुमारी, चोकर से अनिता देवी, भाटन भुजौंड से राजेंद्र सिंह और लाना चेता से गुमान सिंह पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।


----

विकास खंड पच्छाद
पच्छाद विकास खंड में वासनी से ममता कुमारी, लाना भल्टा से निशु बाला, मानगढ़ से रणधीर सिंह, लानाबांका से अमरजीत सिंह, बजगा से हेमलता और सराहां से कविता शर्मा ने जीत दर्ज की। सिरमौरी मंदिर से सीमा देवी, काटली से सुरेंद्र कुमार, सुरला-जनोट से जय प्रकाश, बनी बखोली से सुरेखा, नैना टिक्कर से गोविंद राम, बाग पशोग से प्रकाश, डिलमन से रीना देवी, नारग से नमिता देवी तथा कोटला बरोग से वीरेंद्र सिंह निर्वाचित हुए हैं। संवाद

नौहराधार में पंचायत समिति चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विजयी उम्मीदवार समर्थकों के साथ। संवाद

नौहराधार में पंचायत समिति चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विजयी उम्मीदवार समर्थकों के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed