{"_id":"3729be1abb362c9f10001cc17645edcc","slug":"panchyat-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत नाहन की पहली बैठक मेें कोरम पूरा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत नाहन की पहली बैठक मेें कोरम पूरा नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sun, 31 Jan 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत नाहन के कार्यालय में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान रेखा देवी ने किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों तथा सभा में पहुंचे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पंचायत में किए जाने वाले विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान रेखा देवी ने सभी वार्ड सदस्यों तथा लोगों से अनुरोध किया कि वह पंचायत को विकास कार्यों के लिए सहयोग प्रदान करें। साथ ही अपने अमूल्य सुझाव भी देते रहें ताकि विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे। इस बीच पंचायत की पहली बैठक में कोरम पूरा नहीं हो सका जिस कारण कई अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं की जा सकी। पंचायत ने सभी लोगों से अनुरोध किया कि वह आगामी 15 फरवरी को होने वाली बैठक में पहुंचें।
विज्ञापन
इस मौके पर उप प्रधान जय प्रकाश, वार्ड सदस्य कमलेश, निर्मल, बलबीर सिंह, भजन सिंह, अमर सिंह, ऊषा देवी, मंजू देवी, नीतू तथा जितेंद्र आदि मौजूद थे।