{"_id":"5745dfaf4f1c1b7562690f8e","slug":"panchyat-chokidhar-strike-to-demand-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में गरजे पंचायत चौकीदार मांगे पूरी नहीं होने पर निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में गरजे पंचायत चौकीदार मांगे पूरी नहीं होने पर निकाली रोष रैली
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 25 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। लंबित मांगों की अनदेखी पर पंचायत चौकीदार उग्र हो गए हैं। बुधवार को नाहन में पंचायत चौकीदार खूब गरजे। शहर में रैली निकालते हुए चौकीदार संघ ने माहौल गरमा दिया। उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालने के बाद चौकीदार संघ ने उपायुक्त बीसी बडालिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पंचायत चौकीदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
चौकीदारों ने जिलाधीश कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। पंचायत चौकीदार यूनियन के जिला प्रधान बलबीर सिंह, हृदयराम, हुक्मीराम, रत्तीराम, जीत सिंह, गुमान सिंह, रामानंद, रतन सिंह, शुपाराम, रतन सिंह, धर्म सिंह, रमेश, बलबीर, रामपाल आदि ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह 8 साल का कार्य पूरा कर चुके चौकीदारों को पार्ट टाइम तथा 8 से 15 साल पूरा कर चुके चौकीदारों को दैनिक वेतन भोगी बनाए।
विज्ञापन
जिन चौकीदारों को 15 साल से अधिक समय कार्य करते हुए हो चुक ा है, उन्हें नियमित किया जाए। बताया कि सरकार उनकी मांगों की एवज में हर बार आश्वासन ही देती रही है। प्रदेश की किसी भी सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से दे रहे हैं। बावजूद इसके महंगाई के दौर में आर्थिक तंगी से परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अभी तो सिर्फ क्रमिक भूख हड़ताल की है। यदि सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकृति नहीं दी तो जन आंदोलन खड़ा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन