{"_id":"61af9f0fcdb46e5c7c6d6c6a","slug":"pachad-congress-sirmaur-begin-membership-abhiyaaan-nahan-news-sml392699453","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्छाद कांग्रेस कमेटी ने राजगढ़ से शुरू किया सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्छाद कांग्रेस कमेटी ने राजगढ़ से शुरू किया सदस्यता अभियान
विज्ञापन
राजगढ़ में सदस्यता अभियान के दौरान पच्छाद कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य।
- फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद कांग्रेस कमेटी की एक बैठक पार्टी अध्यक्ष बेलीराम शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई जिसमें प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर भी उपस्थित रहे।
बैठक में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान को शुरू किया गया। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को फार्म वितरित किए गए जो कि अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाएंगे। इस अवसर पर जीआर मुसाफिर ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत करवाएं और उसके बाद उन्हें पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाएं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे युवाओं व महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने पर बल दें और हर वर्ग तथा समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदान करें।
विज्ञापन
इस बैठक में कांग्रेस नेता राजकुमार ठाकुर, विवेक शर्मा, सोहन सिंह वर्मा, दलीप सिंह, सुनील शर्मा, रतन कश्यप, राजेंद्र ठाकुर, मुकेश कुमार, जयप्रकाश, अनिल कुमार, सरवण चौहान, रमेश कश्यप और सतपाल सहित काफी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।