फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pachaad congress meeting

Sirmour News: तकनीकी शिक्षण संस्थान खोलने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

Wed, 16 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
pachaad congress meeting
तकनीकी शिक्षण संस्थान खोलने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन

पच्छाद कांग्रेस की बैठक में सरकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद कांग्रेस की बैठक अध्यक्ष रणधीर सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ विकासात्मक कार्यों के लिए पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र को बजट प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सरकार का आभार प्रकट किया गया।
जिला सिरमौर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता दिनेश आर्य ने बताया कि हाल ही में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के क्षेत्र के दौरे के बाद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज, जलशक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में विकास कार्यों में तेजी आई है।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार से क्षेत्र में किसी तकनीकी शिक्षण संस्थान को खोलने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया जाए क्योंकि राजगढ़ के साथ ही 72 बीघा भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम है। इसका सदुपयोग करने के लिए संस्थान खोला जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जल्द खंड कांग्रेस की कार्यकारिणी नियुक्त करने का आग्रह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री दयालप्यारी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, महासचिव संजीव तोमर एवं रघुवीर सिंह, शहरी कांग्रेस राजगढ़ अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, शकुंतला प्रकाश, विवेक शर्मा, राजकुमार ठाकुर, दिनेश आर्य सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed