फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Orders to inspect bogous ration cards

फर्जी राशन कार्डों की जांच के आदेश

Thu, 04 Feb 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 04 Feb 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
Orders to inspect bogous ration cards

उपायुक्त बीसी बडालिया ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और सभी विकास खंड अधिकारियों को राशनकार्डों की गहनता से जांच के आदेश दिए हैं। बडालिया ने अब तक डिजिटल राशनकार्ड बनाने के लिए फार्म नहीं भरने वाले राशन कार्डधारकों का निर्धारित फार्म एक सप्ताह के भीतर भरवाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


तभी फरवरी के अंत तक सभी राशनकार्डों का डिजिटलाइजेशन कार्य पूरा हो सकेगा। उपायुक्त् जिला में राशन कार्डों के डिजीटलाइजेशन को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि जिला में कुल 1,23,288 राशनकार्ड धारक हैं, जिन्हेें उचित मूल्यों की दुकानों से सस्ती दरों पर खाद्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


106715 राशनकार्ड धारकों ने अब तक अपने फार्म भर कर जमा कर दिए हैं। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शेष राशनकार्ड धारकों से एक हफ्ते में फार्म भरवाएं। बडालिया ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन कार्ड की पुष्टि संबधित पंचायत के सचिव से परिवार रजिस्टर से करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एक छत के नीचे संयुक्त रूप से रहने वाले परिवार के अलग-अलग राशन कार्ड न बनाए जाने की भी हिदायत दी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मनमोहन शर्मा, जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति खेम सिंह ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंध नागरिक आपूर्ति प्रदीप चौहान, उप निदेशक डीआरडीए विवेक शर्मा, जिला में कार्यरत समस्त विकास खंड अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed