{"_id":"6522a23c7b4395b3b70b89fe","slug":"operation-begin-in-ponta-shaihb-hospital-nahan-news-c-177-1-ssml1030-10063-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिविल अस्पताल पांवटा में आपातकालीन ऑपरेशन सेवाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिविल अस्पताल पांवटा में आपातकालीन ऑपरेशन सेवाएं शुरू
विज्ञापन
अच्छी खबर...
सिविल अस्पताल पांवटा में आपातकालीन ऑपरेशन सेवाएं शुरू
ऑपरेशन तुरंत नहीं होने पर 18 वर्षीय मरीज कोमल को हो सकता था खतरा
विशेषज्ञ सर्जन डॉ. अरुण और एनेस्थीसिया डॉ. विभूति की टीम ने किया ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे लेकिन अरसे बाद इस अस्पताल में सर्जन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती से आपातकालीन मरीजों के ऑपरेशन भी शुरू हो गए हैं। चिकित्सकों की टीम ने शनिवार रात को यहां एपेंडिक्स की मरीज 18 वर्षीय एक युवती का सफल ऑपरेशन भी कर दिया।
जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय कोमल पेट दर्द से परेशान होकर अस्पताल पहुंची थी। इस मरीज की हालात काफी नाजुक बनी हुई थी। यदि मरीज को हायर सेंटर रेफर किया जाता तो जान को भी खतरा बना रह सकता था। मरीज का तुरंत ऑपरेशन ही जान बचाने का एकमात्र विकल्प बचा था। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अस्पताल प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन के संज्ञान में पूरा मामला लाया। डॉ. जैन ने मरीज की स्थिति को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद सिविल अस्पताल में नवनियुक्त सर्जन डॉ. अरुण और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विभूति ने ऑपरेशन शुरू कर दिया।
बता दें कि अस्पताल में स्टॉफ नर्सेज की भी कमी है। ऑपरेशन थियेटर में मरीज पहुंचने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आपातकालीन स्थिति में तैनात अन्य चिकित्सकों का सहयोग लिया। इसके बाद अस्पताल में मरीज का सफल ऑपरेशन कर दिया गया। सर्जन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती के बाद अब स्थानीय अस्पताल में ऑपरेशन सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शनिवार रात को एपेंडिक्स की 18 वर्षीय मरीज कोमल का आपातकाल सफल ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन सेवाएं शुरू होने से आम जनता को राहत मिल सकेगी। आपातकाल में भी मरीजों के ऑपरेशन स्थानीय अस्पताल में हो सकेंगे।
संवाद