फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   open sewage in nahan

Sirmour News: शिकायतें करते थक गए लोग, फिर भी खुले में बह रहा सीवरेज

Thu, 01 Oct 2026 11:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
open sewage in nahan
नाहन में दिल्ली गेट के समीप सिविल सप्लाई गोदाम के साथ टूटी सीवरेज पाइप व यहां जमा हुई गन्दगी। स
-सरकारी राशन गोदाम के बाहर दो माह से गंदगी का आलम
विज्ञापन



धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। नाहन में सरकारी राशन के गोदाम के बाहर पिछले करीब दो माह से सीवरेज का गंदा पानी खुले में बह रहा है लेकिन स्थानीय लोग और दुकानदार नगर परिषद समेत संबंधित विभागों को शिकायत करते-करते थक चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। टूटी सीवरेज पाइपों से निकल रहा गंदा पानी सड़क और आसपास के हिस्से में फैलने से यहां लगातार गंदगी का आलम बना हुआ है।
हालत यह है कि इसी गोदाम से नाहन और आसपास के सरकारी डिपुओं में आटा और अन्य राशन की आपूर्ति होती है। ऐसे में गोदाम के बाहर फैली गंदगी के बीच खाद्य सामग्री की लोडिंग-अनलोडिंग किए जाने से राशन की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। मजदूरों को सीवरेज के गंदे पानी और कीचड़ से होकर राशन की बोरियां गोदाम तक पहुंचानी पड़ रही हैं। गंदे जूते-चप्पलों के साथ गंदगी गोदाम के भीतर पहुंचने से खाद्य सामग्री की साफ-सफाई को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

--------
टूटी पाइपों से खुले में बह रहा गंदा पानी
स्थानीय दुकानदारों सुनील ठाकुर, राजेश शर्मा, आरिफ और रमजान आदि ने बताया कि सरकारी राशन का गोदाम नगर परिषद के भवन में संचालित हो रहा है। इसी भवन में अन्य सरकारी कार्यालय भी हैं। उनके अनुसार भवन के शौचालयों से जुड़ी सीवरेज पाइपें लंबे समय से खराब हैं। एक पाइप करीब एक साल से टूटी हुई है, जबकि दूसरी करीब दो माह से खराब पड़ी है। इससे सीवरेज का पानी खुले में बह रहा है। दुकानदारों का कहना है कि समस्या को लेकर नगर परिषद और संबंधित विभागों को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। एक पाइप की हाल ही में एक दुकानदार ने अपने स्तर पर पैसे खर्च कर मरम्मत भी करवाई लेकिन पूरी व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी राशन भेजा जाता है, वहां ही स्वच्छता के ऐसे हालात बने रहना चिंता का विषय है। लोगों ने सवाल उठाया कि खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्वच्छता की जिम्मेदारी तय होने के बावजूद इस समस्या का समाधान क्यों नहीं किया जा रहा।
-----------
बदबू और गंदगी से दुकानदार परेशान
सीवरेज के पानी से उठ रही बदबू के कारण आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं। दुकानदारों के मुताबिक गंदा पानी दुकानों के बाहर कच्चे आंगन तक पहुंच रहा है। क्षेत्र में मिस्त्री और मैकेनिक आदि की दुकानें हैं, जहां गंदगी से होकर आने वाले वाहनों पर काम करना पड़ता है। लोगों ने इससे बीमारी फैलने का खतरा भी जताया है। दुकानदारों का आरोप है कि नगर परिषद भवन से किराया तो वसूला जा रहा है लेकिन भवन और आसपास की सफाई व मरम्मत व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।

---------
समस्या को लेकर मिले लोग : उपमा धीमान
नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने कहा कि समस्या को लेकर लोग उनसे मिले हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी को जल्द समस्या के समाधान को लेकर निर्देश दिए गए हैं।

संवाद-------

नाहन में दिल्ली गेट के समीप सिविल सप्लाई गोदाम के साथ टूटी सीवरेज पाइप व यहां जमा हुई गन्दगी। स

नाहन में दिल्ली गेट के समीप सिविल सप्लाई गोदाम के साथ टूटी सीवरेज पाइप व यहां जमा हुई गन्दगी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed