फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one person kiddnape from bata chowk

Sirmour News: पांवटा साहिब के बाता चौक के समीप से दिनदहाड़े किया अपहरण

Mon, 04 Dec 2023 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
one person kiddnape from bata chowk
पांवटा साहिब के बाता चौक से दिनदहाड़े एक व्यक्ति का अपहरण
विज्ञापन

पांवटा पुलिस टीम खंगाल रही आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के बाता चौक के समीप कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि पहले वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद एक व्यक्ति को जबरन वाहन में उठा कर ले जाया गया। शिकायत मिलते ही पांवटा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता जाकिर हुसैन निवासी भूपपुर, डाकघर, तहसील व थाना पांवटा-साहिब के बयान पर दर्ज शिकायत में कहा गया है कि रविवार को दिन के समय 3-4 लोगों ने पम्मी निवासी धौलाकुआं गुज्जर कॉलोनी को बाता चौक से जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया।
विज्ञापन

जिन लोगों ने जबरन पम्मी को उठाया, उनके नाम समरेज खान उर्फ सोनू, ध्रुव व अन्य शामिल हैं। इन्होंने पहले गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद वे पम्मी को कार में उठा कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि पम्मी को एक गाड़ी में अज्ञात स्थान पर ले गए। उनके पास एक और गाड़ी भी थी। दोनों के नंबर पुलिस टीम को दिए गए हैं।
थाना प्रभारी पांवटा साहिब अशोक चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed