{"_id":"61bf6f9fbeb81168010c259d","slug":"one-person-injured-in-ranitaal-nahan-due-to-electricshock-nahan-news-sml393993112","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से यूपी का युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से यूपी का युवक घायल
विज्ञापन
नाहन में करंट लगने से घायल हुए प्रवासी मजदूर को एंबुलेंस से पीजीआई ले जाते कर्मी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शहर के रानीताल क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ा एक युवक करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। करंट लगने से उसके बाजू और टांगों में चोट पहुंची है। युवक की पहचान बजरंगी (23) साल निवासी यूपी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बजरंगी नाहन में एक दुकान पर कार्य करता है। मौके पर मौजूद लोगों ने करंट लगने से घायल हुए बजरंगी को तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बजरंगी दोपहर बाद करीब 2:30 बजे रानीताल में बने ट्रांसफार्मर पर चढ़ा हुआ था। अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। वह नीचे गिरा और बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे लोगों ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। वहां मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ केपी सिंह और पुलिस कर्मचारी भी पहुंचे। उन्होंने युवक के बयान लेने की कोशिश की। युवक अचेत अवस्था में होने के कारण अपने नाम और राज्य के नाम के अलावा कुछ नहीं बता पाया। लोगों ने उसके एक दुकान पर काम करने की बात कही है। युवक ट्रांसफार्मर पर क्या करने चढ़ा था। इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
डीएसपी मीनाक्षी ने बताया कि करंट लगने से यूपी का एक युवक बजरंगी बुरी तरह से घायल हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है। वह बयान देने की हालत में नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।