{"_id":"60159f248ebc3e31e0792405","slug":"one-person-found-dead-in-puruwalal-sirmaur-himachal-pradesh-nahan-news-sml359335342","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के दयालपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के दयालपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पुरुवाला पुलिस थाना के तहत पड़ने वाले नवादा में यूपी के सहारनपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। अचानक छाती में तेज दर्द होने पर उसे पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित किया। पुरुवाला पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में हृदयघात होने से मौत की आशंका जताई जा रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत होने के कारण का पता चल सकेगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शफीक (40) पुत्र शकील निवासी उत्तर प्रदेश जिला सहारनपुर तहसील बेहट के ग्राम दयालपुर निवासी पांवटा के नवादा क्षेत्र में काम करता था। शफीक को शुक्रवार को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। इसके चलते सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुरुवाला थाना से एसआई प्रताप सिंह और मुख्य आरक्षी दलीप सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई इरशान के बयान दर्ज कर लिए हैं जिसमें कहा गया है कि अचानक छाती में दर्द हुआ था। संभवता हार्ट अटैक होने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों के बारे में स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आईपीसी की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुरुवाला पुलिस टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यूपी सहारनपुर के दयालपुर निवासी शफीक (40) की मौत के कारण का पता चल सकेगा। परिजनों को किसी तरह का कोई संदेह नहीं है।