{"_id":"61aa59c3cdb46e5c7c6d6a81","slug":"one-person-died-in-tipper-accident-in-prada-panchyat-of-saindhaar-sirmaur-nahan-news-sml3922759121","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपर खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिपर खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। सैनधार क्षेत्र की पराड़ा पंचायत में शुक्रवार तड़के एक नये टिपर के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। टिपर में केवल एक ही व्यक्ति सवार था। हादसा उस समय पेश आया जब बेचड़बाग की ओर एक अप्लाइड फॉर टिपर बड़ूसाहिब जा रहा था।
पनियाली के निकट चालक टिपर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में टिपर चालक विनोद (24) निवासी मच्छेर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सहायता से शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
जिला प्रशासन की ओर से मृतक के आश्रितों को 30 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
-------