फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one person arrested with 636 illegale wine botals in sataun ponta sahib

गाड़ी से शराब की खेप बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 21 Jun 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
one person arrested with 636 illegale wine botals in sataun ponta sahib
पांवटा साहिब/सतौन(सिरमौर)। एसआईयू टीम ने पांवटा-सतौन मार्ग पर नाके बंदी के दौरान शराब की भारी भरकम खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पकड़ी गई शराब भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने पांवटा-सतौन एनएच-707 मार्ग पर सतौन पेट्रोल पंप के समीप नाका लगाया था। गुप्त सूचना मिल रही थी कि शराब तस्कर हरियाणा से गिरिपार क्षेत्र में अवैध शराब पहुंचाते हैं। इसी बीच एक जायलो गाड़ी तेज गति से राजबन की तरफ से मौके पर पहुंची, जिसके शीशे में गत्ता लगा हुआ था। संदेह होने पर वाहन को जांच के लिए रोका गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम मनोज कुमार (27) निवासी भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर बताया। गाड़ी के अंदर रखे सामान के बारे में पूछने पर चालक घबरा गया। तलाशी लेने पर गाड़ी में अवैध रुप से ले जाई जा रही 36 पेटियां(432 बोतलें) बीयर, देसी शराब हरियाणा मार्का आठ पेटियां(96) बोतलें और अंग्रेजी शराब की नौ पेटियां (108 बोतलें) बरामद की गईं। इसका वाहन चालक कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हरियाणा ब्रांड की शराब को आरोपी शिलाई पहुंचाने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के शिकंजे में आ गया। एएसआई भास्कर नंद ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। जिला एसआईयू टीम ने अवैध शराब की खेप समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच पुरुवाला पुलिस ने शुरू कर दी है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed