फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one more person arrested in nahan in case of stolen case and tewwllery from court malkhana

मालखाने से चोरी मामले में एक और गिरफ्तारी, मिली जमानत

Thu, 24 Mar 2022 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
one more person arrested in nahan in case of stolen case and tewwllery from court malkhana
नाहन (सिरमौर)। जिला एवं सत्र न्यायालय नाहन के मालखाने से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी मामले मेें पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार शाम अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे जमानत पर रिहा किया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीती 16 जनवरी को शातिर ने नाहन कोर्ट के मालखाने से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में 17 मार्च को नाहन के रमन नाम के एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पूछताछ में पाया गया कि रमन ने सोने के आभूषण शहर के एक नामी व्यक्ति को बेचे थे। फिलहाल अभी चोरी के गहने आरोपी से बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार देर रात शहर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसे बुधवार शाम अदालत से जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि कोर्ट के मालखाने में चोरी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट से जमानत पर रिहा किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed