फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one majdoor feeling ill on strike, admit in hospital

अनशन पर बैठे कामगार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में दाखिल

Sat, 04 Jun 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 04 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
one majdoor feeling ill on strike, admit in hospital
प्रदर्शन - फोटो : AmarUjala

पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में आमरण अनशन पर बैठे मजदूर की तबीयत बिगड़ने पर खूब हंगामा हुआ। प्रशासनिक अधिकारी पुलिस टीम सहित मजदूर को अस्पताल ले जाने के लिए आए थे लेकिन कामगारों ने इसको लेकर खूब हंगामा किया। इस वजह से करीब तीन घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण रही। हालांकि, कामगारों को समझाने के बाद मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


कामगार सादिक अली पुत्र नानू खान निवासी रामपुर बंजारण धौलाकुआं वीरवार से आमरण अनशन पर बैठा था। शनिवार को उसकी ज्यादा तबीयत बिगड़ गई। सुबह सिविल अस्पताल पांवटा से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केएल भगत तथा तहसीलदार पांवटा विमला वर्मा पोखरियाल एंबुलेंस और मेडिकल टीम सहित मौके पर पहुंचे। चेकअप के बाद मजदूर की हालत नाजुक बताते हुए उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन व पुलिस को अवगत कराया। करीब साढ़े 11 बजे डीएसपी भीष्म ठाकुर, थाना प्रभारी अशोक चौहान पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि मजदूर भड़क गए। मजदूरों ने चैन बना ली और खूब हंगामा किया। इसमें महिलाएं भी काफी अधिक थीं। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रशासन को वहां पुलिस टीम बुलानी पड़ी। काफी देर धक्का मुक्की व जोर आजमाइश चलती रही। हालत बिगड़ने की आशंका देखते हुए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने इकाई प्रबंधन व मजदूर यूनियन के बीच बैठक रखी लेकिन बैठक में दोनों पक्षों के अड़ियल रवैये के चलते कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर व तहसीलदार पांवटा विमला पोखरियाल ने कहा कि मजदूर की हालत खराब हो रही थी। यूनियन नेताओं को समझाने के बाद मजदूर का सिविल अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया है।

...........
मजदूरों की हड़ताल जारी रहेगी : ब्रिजमोहन
पांवटा(सिरमौर)। इंटक जिलाध्यक्ष शुभाष शर्मा, मजदूर नेता प्रदीप चौहान व दवा इकाई कामगार यूनियन प्रधान ब्रिजमोहन ने कहा कि इकाई प्रबंधन अड़ियल रवैया अपना रही है। जिला श्रम एवं समझौता अधिकारी के साथ दोनों पक्षों की वार्ता असफल रही है। इकाई प्रबंधन तीन मजदूरों को स्थानांतरित नहीं करने की शर्त मान रहा है। 3 कामगारों को अपनी दूसरी इकाई में भेजेंगे लेकिन मजदूर यूनियन इस शर्त को नहीं मान रही है जिससे बैठक में कोई समझौता नहीं हो सका। मजदूर यूनियन प्रधान ने कहा कि बाकी मजदूरों की हड़ताल जारी रहेगी। बैठक में निहालगढ़ पंचायत प्रधान सिमरत सिंह, बद्रीपुर पंचायत प्रधान रामलल शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed