फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one employee died in mysterious circumstances in medicine unit gondhpur

Sirmour News: पांवटा साहिब के गोंदपुर दवा इकाई के 27 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध मौत

Tue, 12 Dec 2023 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
one employee died in mysterious circumstances in medicine unit gondhpur
हादसे के बाद पांवटा की गोंदपुर दवा इकाई के बाहर एकत्रित ग्रामीण: संवाद
पांवटा साहिब की गोंदपुर दवा इकाई के 27 वर्षीय कर्मी की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

कंपनी के बाहर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप
एसडीएम और डीएसपी पांवटा साहिब के पहुंचने पर शांत हो सका मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर स्थित एक दवा इकाई के कर्मचारी की संदिग्ध मौत हो गई। इकाई प्रबंधन की मानें तो लिफ्ट से गिरकर घायल की सूरजपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।
उधर, सूचना मिलने पर पांवटा साहिब व ग्राम सूरजपुर के सैकड़ों ग्रामीण गोंदपुर इकाई के बाहर एकत्रित हो गए। परिजनों व ग्रामीणों ने प्रबंधन वर्ग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा साहिब जीएस चीमा और डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे। मामले की निष्पक्ष और उचित जांच का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया गया। इसके बाद इकाई प्रबंधन व ग्रामीणों की बैठक हुई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के सूरजपुर निवासी परविंद्र सिंह(27) पुत्र जसवीर सिंह गोंदपुर दवा इकाई में मेंटेनेंस (इंजीनियरिंग) विभाग में कार्यरत था। सोमवार देर शाम वह कंपनी की लिफ्ट से गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूरजपुर स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने गोंदपुर दवा कंपनी के बाहर धरना दिया।
गोंदपुर इकाई के बाहर एकत्रित परिजनों गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह व पूर्व बीडीसी परविंद्र सिंह ने बताया कि दो वर्ष पहले ही परविंद्र सिंह की शादी हुई थी। पांच माह की एक बेटी है। कहा कि इस मामले में लापरवाही बरती गई है। काफी देरी से घायल को सूरजपुर अस्पताल पहुंचाया गया। मरम्मत के लिए बंद खराब लिफ्ट में हादसा होना संदिग्ध है। हादसे की तुरंत सूचना परिजनों को दी जानी चाहिए थी। समय रहते उचित उपचार मिल पाता तो युवक की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान ग्रामीणों ने इकाई परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी भी की।

इसके बाद एसडीएम व डीएसपी मौके पर पहुंचे। इकाई प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हो सका। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि कंपनी प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच आपसी बातचीत के बाद मामला सुलझ गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम इस मामले की उचित जांच कर रही है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कंपनी की लिफ्ट से गिरने पर हादसा हुआ। फिर भी पुलिस जांच टीम हर पहलू पर जांच कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इकाई प्रबंधन की तरफ से कहीं पर यदि कोई लापरवाही बरती गई है तो उसकी भी गहनता से जांच चल रही है।

हादसे के बाद पांवटा की गोंदपुर दवा इकाई के बाहर एकत्रित ग्रामीण: संवाद

हादसे के बाद पांवटा की गोंदपुर दवा इकाई के बाहर एकत्रित ग्रामीण: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed