फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died in car accident in bhanog dimber in rajgargh

कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
one died in car accident in bhanog dimber  in rajgargh
राजगढ़ के तहत डिंबर संपर्क मार्ग पर खाई दुर्घटनाग्रस्त हुई आल्टो कार। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल के तहत आने वाले भनोग-डिंबर संपर्क मार्ग पर भनोग के समीप एक आल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भनोग के समीप सोमवार को एक कार ( एचपी 18सी-2282) गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक चमन सिंह (39) निवासी गुगल पनियाली गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए राजगढ़ सिविल अस्पताल में लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में सोलन रेफर कर दिया। सोलन जाते रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार करीब पांच सौ फीट खाई में जा गिरी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed