फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one cow died in shed due to current

Sirmour News: पशुशाला में करंट से एक गाय की मौत<bha>;</bha> दो बेहोश, बोर्ड पर लापरवाही के आरोप

Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
one cow died in shed due to current
पांवटा साहिब किशनपुरा के किशनपुरा में घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
विज्ञापन


-गाय बचाने को पहुंचे किसान और दो युवक भी आए करंट की चपेट में, आकर बाल-बाल बचे

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के किशनपुरा में बिजली बोर्ड की कथित लापरवाही से हुए हादसे में एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो गायें गंभीर रूप से झुलस गईं। इस हादसे में गायों को बचाने पहुंचे किसान और दो युवक भी करंट की चपेट में आकर बाल-बाल बचे।
किशनपुरा निवासी दीपक कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में दीपक कुमार ने बताया कि उसके घर के पास बनी पशुशाला में उसकी तीन गायें बंधी हुई थीं। अचानक तीनों गायें जोर-जोर से रंभाने लगीं। शोर सुनकर दीपक, राहुल और शेर सिंह पशुशाला में पहुंचे तो देखा कि गायें छटपटा रहीं थीं।
विज्ञापन

जब उन्होंने गायों को खोलने की कोशिश की तो उन्हें भी तेज करंट लगा। बड़ी मुश्किल से रस्से काटकर गायों को बाहर निकाला गया। तब तक एक गाय की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि दो गायें करंट लगने से बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसान का आरोप है कि हादसे से करीब 10 से 15 मिनट पहले ही बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने टूटी हुई लाइन की मरम्मत कर बिजली सप्लाई शुरू की थी। मरम्मत के दौरान लाइन में आई खराबी के कारण करंट पशुशाला तक पहुंच गया, जिससे यह हादसा हुआ।

दीपक कुमार ने अपनी शिकायत में बिजली बोर्ड की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है और नुकसान की भरपाई व उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed