{"_id":"6a65f71c276bc0fc3c0fc040","slug":"one-arrested-with-churaposat-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-184435-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राजबन में घर से 2.722 किलो चूरा पोस्त बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राजबन में घर से 2.722 किलो चूरा पोस्त बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
-एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के राजबन में पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी कर 2.722 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राजबन में एक व्यक्ति अपने घर पर चूरा पोस्त बेचने का काम करता है। सूचना मिलने के बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबूराम के घर पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां से 2.722 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि विशेष टीम ने राजबन में एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के राजबन में पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी कर 2.722 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राजबन में एक व्यक्ति अपने घर पर चूरा पोस्त बेचने का काम करता है। सूचना मिलने के बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबूराम के घर पर दबिश दी।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां से 2.722 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि विशेष टीम ने राजबन में एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।