फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   One and a half feet in Chudhar, light snowfall in Haripurdhar and Nauhradhar

Sirmour News: चूड़धार में डेढ़ फीट, हरिपुरधार और नौहराधार में हल्की बर्फबारी

Thu, 20 Feb 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
One and a half feet in Chudhar, light snowfall in Haripurdhar and Nauhradhar
हरिपुरधार क्षेत्र में बर्फबारी में स्कूल को जाते बच्चे। संवाद
फिसलन और दलदल में निगम की तीन और एक निजी बस फंसी
विज्ञापन


हिमपात और बारिश से शीतलहर की चपेट में आया सिरमौर जिला

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/नौहराधार/रोनहाट (सिरमौर)। जिले में लंबे अरसे से बारिश और हिमपात के इंतजार में बैठे किसान-बागवानों पर आखिरकार मौसम मेहरबान हो गया। जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। तापमान में गिरावट से समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। फिसलन और दलदल के चलते निगम की तीन और एक निजी बस भी फंस गई।

धार्मिक और पर्यटन स्थल चूड़धार में डेढ़ फीट के करीब हिमपात हुआ। इसके अलावा हरिपुरधार, नौहराधार, बोगधार, बड़याल्टा, जो का बाग, चाबधार आदि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। बुधवार देर रात से ही मौसम ने करवट ली। वीरवार तड़के चूड़धार और आसपास के इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। उधर मैदानी इलाकों में बारिश हुई। हालांकि कुछ स्थानों को छोड़कर दोपहर बाद मौसम खुल गया।
विज्ञापन


चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा और श्याम सिंह ने बताया कि चूड़धार में बुधवार रात से ही लगातार हिमपात हो रहा है। डेढ़ फुट तक ताजा हिमपात हो है। अब यहां लगभग पांच फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। उन्होंने बताया कि चूड़धार में बिजली आपूर्ति भी ठप है। डेढ़ महीने से पानी की सप्लाई बंद है। बर्फ के पानी से गुजारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों-बागवानों को मिली राहत

बर्फबारी और बारिश के चलते क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, अभी पर्याप्त बर्फबारी और बारिश नहीं हुई है। फिर भी किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। इन दिनों मटर, आलू, गेहूं, जौ और लहसुन जैसी फसलें लगी हुई हैं। इन फसलों का बारिश से संजीवनी मिली है। इसके साथ ही सेब, आडू़, खुमानी, नाशपाती जैसे फलों के बागानों में मल्चिंग का काम बारिश के बाद सुचारू रूप से शुरू किया जा सकेगा।



रोनहाट और हरिपुरधार के पास फंसीं बसें

फिसलन और दलदल के चलते रोनहाट और हरिपुरधार के पास निगम की तीन और एक निजी बस फंस गई। हरिपुधार के समीप भूईरी में निगम की दो बसें फंस गईं। बस अड्डा प्रभारी नाहन नासिर मोहम्मद ने बताया कि दोनों बसों को शाम के समय निकाल लिया गया। वहीं रोनहाट-तांदियो सड़क पर रिनोई के पास दलदल के चलते तांदियों से शिमला जाने वाली निगम की बस और तांदियो से पांवटा साहिब जाने वाली बस फंस गई। शाम के समय जेसीबी से सड़क को बहाल किया गया। लोक निर्माण विभाग रोनहाट के सहायक अभियंता अनिल तोमर ने बताया कि सड़क के साथ निजी कार्य के चलते दलदल हो गया है। जेसीबी मशीन की सहायता से इसे बहाल किया गया।




बर्फबारी के बीच बच्चे पहुंचे स्कूल

वीरवार तड़के से सिरमौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इस दौरान हरिपुरधार, नौहराधार व साथ लगते इलाकों में बच्चे बर्फबारी के बीच कड़कड़ाती ठंड में स्कूल पहुंचे।

हरिपुरधार क्षेत्र में बर्फबारी में स्कूल को जाते बच्चे। संवाद

हरिपुरधार क्षेत्र में बर्फबारी में स्कूल को जाते बच्चे। संवाद

हरिपुरधार क्षेत्र में बर्फबारी में स्कूल को जाते बच्चे। संवाद

हरिपुरधार क्षेत्र में बर्फबारी में स्कूल को जाते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed