{"_id":"6788f4f5dc15e5294d026233","slug":"one-and-a-half-dozen-employees-including-ceo-of-renuka-board-gave-up-electricity-subsidy-nahan-news-c-177-1-ssml1028-141303-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रेणुका बोर्ड के सीईओ समेत डेढ़ दर्जन कर्मचारियों ने छोड़ी बिजली सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रेणुका बोर्ड के सीईओ समेत डेढ़ दर्जन कर्मचारियों ने छोड़ी बिजली सब्सिडी
विज्ञापन
विद्युत उपमंडल ददाहू में चलाया जा रहा विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राज्य बिजली बोर्ड के सब्सिडी छोड़ो अभियान के अंतर्गत विद्युत उपमंडल ददाहू में करीब डेढ़ दर्जन कर्मचारियों ने बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए आवेदन किया है। इनमें रेणुकाजी विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर व बोर्ड के लिपिक माता राम सहित अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं।
घरेलू बिजली बिलों पर मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ने के लिए विद्युत मंडल ददाहू में विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत एक ही दिन में करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने सब्सिडी छोड़ने से संबंधित प्रपत्र भर कर उन पर हस्ताक्षर किए। अभियान के तहत बोर्ड के कर्मचारी सुविधा संपन्न लोगों के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को बिजली की सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इससे बिजली बोर्ड को वित्तीय संकट से उभरा जा सके।
उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल 2022 से बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं को अधिकतम 125 यूनिट बिजली की सब्सिडी दी जा रही है। इस अवधि के दौरान बिजली बोर्ड को वित्तीय संकट के बोझ से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने बिजली बोर्ड को वित्तीय संकट से उभरने के लिए सुविधा संपन्न लोगों से बिजली की सब्सिडी छोड़ने का आह्वान करते हुए अभियान चलाया है।
विज्ञापन
सहायक अभियंता ददाहू कोमल शर्मा ने बताया कि एक दिन के दौरान डेढ़ दर्जन के करीब घरेलू उपभोक्ताओं ने बिजली सब्सिडी छोड़ने के प्रपत्र भर कर उन्हें सौंप दिए हैं।
जिले में 200 लोग छोड़ चुके सब्सिडी
राज्य बिजली बोर्ड के बिजली की सब्सिडी छोड़ो अभियान के अंतर्गत दो दिनों में जिले के 200 उपभोक्ताओं ने सब्सिडी छोड़ने के प्रपत्र भरकर विभाग को सौंपे हैं। जिले में 15 जनवरी से ही इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। मात्र दो दिनों में ही इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दिए हैं। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
-दर्शन सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, राज्य बिजली बोर्ड