{"_id":"65be26dd0124a2f4d60906a1","slug":"officers-shoud-work-for-digital-governance-nahan-news-c-176-1-ssml1040-115579-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए करें प्रयास : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए करें प्रयास : अजय
विज्ञापन
डिजिटल प्रौद्योगिकी, गवर्नेंस विभाग और जिला प्रशासन की बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभावी शासन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी पहल पर हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने एक कार्यशाला में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास जारी रखने को कहा। सभी विभागों से डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग द्वारा विकसित बैठक प्रबंधन पोर्टल और रिपोर्ट प्रबंधन पोर्टल का उपयोग करने का आग्रह किया।
उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में सोलन जिला में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के तहत प्राप्त जन शिकायतों के समाधान व हिमाचल ऑनलाइन सेवा (ई-डिस्ट्रिक्ट) पोर्टल के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। कहा कि कार्यशाला का ध्येय सरकार की प्रमुख आईटी पहलों जैसे मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, हिमाचल ऑनलाइन सेवा (ई-डिस्ट्रिक्ट) पोर्टल, ई-ऑफिस, लिटिगेशन मॉनिटरिंग सिस्टम, रिपोर्ट प्रबंधन प्रणाली और बैठक प्रबंधन प्रणाली और कॉल बिफोर यू डिग (सीबीयूडी) की कार्य क्षमताओं और लाभों के बारे में जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवाया। कार्यशाला में उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बसंल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी रजनी गौतम, खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान, उप निदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद गौतम, श्रम अधिकारी सोलन पृथ्वी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी संजीव, सहायक सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्वेतांश शतक, ई-डिस्ट्रिक्ट के प्रबंधक हिमांशु शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इनसेट
इन्हें किया गया सम्मानित
इस अवसर पर हिमाचल ई-डिस्ट्रिक्ट के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान के लिए नायब तहसीलदार पंजेहरा जय राम शर्मा, पटवारी अनिल, कुमारी ज्योति, नेहा और खेमराज को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना में ऑनलाइन सेवा के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के उप निरीक्षक रामशहर चमन लाल, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दाड़लाघाट कुलदीप गुप्ता, पुलिस विभाग के निरीक्षक बद्दी राकेश राय, श्रम एवं रोजगार विभाग के श्रम अधिकारी नालागढ़ अमित कुमार ठाकुर व जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अर्की जगदीप को भी सम्मानित किया गया।