Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   oath ceremony in sanskrit

Sirmour News: संस्कृत महाविद्यालय नाहन में विद्यार्थियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Sun, 01 Nov 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
oath ceremony in sanskrit
संस्कृत कॉलेज नाहन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेते एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवी। संवाद
-सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को आपसी सहयोग, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एनएसएस प्रभारी डॉ. विनीता पाल, एनसीसी प्रभारी डॉ. सोमदत्त शर्मा, डॉ. सुमिता शर्मा, प्रो. नरेंद्र तोमर, डॉ. सीमा वर्मा, प्रो. मोहम्मद अली, प्रो. ताराचंद, शशिपाल और राहुल सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य मौजूद रहे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed