{"_id":"601443148ebc3e089878e8a7","slug":"oath-ceremomy-of-bdc-member-in-sagdaha-sirmaur-himachal-pradesh-nahan-news-sml359212176","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्यों ने अलग-अलग ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्यों ने अलग-अलग ली शपथ
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सिरमौर के संगड़ाह में शपथ ग्रहण करने पहुंचे भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य।
- फोटो : NAHAN
संगड़ाह (सिरमौर)। रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड संगड़ाह की 44 पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 17 वार्डों से जीत कर आए 17 पंचायत समिति सदस्यों ने शुक्रवार को शपथ ली। कांग्रेस और भाजपा समर्थित पार्षदों ने अलग-अलग समय में शपथ ली। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए दोनों दलों में छिड़ी सियासी जंग अब चरम पर पहुंच चुकी है।
भाजपा समर्थित 10 सदस्य शुक्रवार को निर्धारित समय पर प्रात: 11 बजे समिति सभागार में शपथ लेने पहुंचे। उपमंडल अधिकारी डॉ. विक्रम नेगी ने सभी 10 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, कांग्रेस समर्थित अन्य 7 सदस्य शाम 4 बजे समिति सभागार में पहुंचे जिन्हें इसके उपरांत ही शपथ दिलाई गई। विश्राम गृह संगड़ाह से शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक निकले भाजपा समर्थित सदस्यों के काफिले में डेढ़ दर्जन गाड़ियां देखी गईं जबकि कांग्रेस समर्थित 7 सदस्यों के काफिले में भी एक दर्जन के करीब गाड़ियां शामिल थीं।
भाजपा नेता बलबीर चौहान, रूप सिंह चौहान तथा प्रताप सिंह तोमर द्वारा बताए सदस्यों का आंकड़ा पूरा रहा। हालांकि, रेणुका के विधायक विनय कुमार द्वारा कांग्रेस समर्थित 12 सदस्यों के होने का दावा किया गया था लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस से जुड़े सात सदस्य ही एक साथ पहुंचे। कांग्रेस नेता अब भी अपने पक्ष में 10 सदस्य होने की बात कह रहे हैं। अब देखना यह है कि एक फरवरी को होने जा रहे बीडीसी अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस के पाले में कितने सदस्य शामिल होते हैं। जबकि भाजपा के अनुसार उनके खेमे में पूरे 10 सदस्य शामिल हैं। उधर, इस दौरान समिति सभागार के बाहर भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। बस अड्डा चौक पर भी दोपहर दो बजे तक सामान्य से ज्यादा पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात देखे गए।
विज्ञापन
बॉक्स के लिए---
इन लोगों ने ली शपथ
भाजपा समर्थित सदस्यों में सेंज वार्ड से पंचायत समिति अध्यक्ष पद के दावेदार सेवानिवृत्त उप निदेशक (लोक संपर्क विभाग) मेला राम शर्मा, लुधियाना वार्ड से इंदिरा देवी गेहल वार्ड से मीरा देवी, बड़ोल से किरण सांगना से सैना देवी, दाना घाटों से चरणदास कोटी धिमान से मदन सिंह, चाड़ना से राजेश्वर कंवर, भराड़ी से देवेंद्र सिंह और भाटगढ़ वार्ड से अजय कुमार ने सुबह सत्र में शपथ ली। इसके अलावा सायं 4 बजे शपथ ग्रहण करने पहुंचे कांग्रेस समर्थित सदस्यों में माईना घड़ेल से तारा देवी, भाटन भजोंड से संतोष, लाना चैता से विजय लक्ष्मी, संगड़ाह से मीना कुमारी, नौहराधार से माधुरी, खाला कयार से चतर सिंह तथा चोकर से तेजेंद्र कमल शामिल रहे।