{"_id":"69a981d76f75eb994d07f549","slug":"o-baba-sai-baba-bhajans-captivated-the-atmosphere-nahan-news-c-177-1-ssml1028-173378-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ओ बाबा, साई बाबा भजन से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ओ बाबा, साई बाबा भजन से बांधा समां
विज्ञापन
टिंबी साई हॉल में महिला को साई बाबा की फोटो देते समिति के आयोजक पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/शिलाई (सिरमौर)। सत्य साई सेवा संगठन सिरमौर ने टिंबी गांव के साई हाल में विशेष सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम का सुरेंद्र शर्मा ने गणेश वंदना गौरी सुताय ओम नमो ओम प्रस्तुत कर शुभारंभ किया। इसके बाद पांवटा समिति के युवा सेवा दल के नितेश वर्मा ने जय गुरु ओमकारा, जय जय सतगुरु ओमकारा भजन गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पांवटा समिति के पूर्व संयोजक एमएल गर्ग ने बोलो राम सीता राम, बोलो श्याम राधेश्याम भजन प्रस्तुत किया।
जोनल समन्वयक कमल वर्मा ने चित चोरा यशोदा के लाल.., पूर्व कनवीनर तोताराम शर्मा ने ओ बाबा, साई बाबा, दीनों के दुख हर लो बाबा.. भजन गाए। पांवटा समिति के भजन प्रभारी दिलेल परमार ने माता के भजन जगदीश्वरी दया करो मां, शिव शंकर कृपा करो मां.. प्रस्तुत किए। वहीं तोताराम ने कृष्ण भजन देवकी तन्या दया निधे.. गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। पांवटा के पूर्व कनवीनर रणदेव शर्मा ने राम भजन कौशल्या नंदन राजीव लोचन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर संगठन की ओर से पांवटा और गिरिपार क्षेत्र के लिए नए प्रधान सुरेंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया। सुरेंद्र शर्मा ने इस सम्मान और जिम्मेदारी के लिए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र वर्मा का आभार व्यक्त किया। जिला संगठन के पूर्व प्रधान प्रो. अमर सिंह चौहान ने श्री सत्य साई द्वारा साधना के लिए निर्देशित 9 सूत्रीय आचार संहिता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रांतीय युवा जोनल कोर्डिनेटर नितेश वर्मा, प्रांतीय जोनल कोर्डिनेटर सेवा कमल वर्मा ने प्रशांति सेवा के महत्व पर विचार रखे। एमएल गर्ग ने महिला भजन मंडली शुरू करने की बात कही। शिक्षक राज कुमार धीमान ने बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने के लिए बाल विकास को सशक्त बनाने का सुझाव दिया।
संगठन की ओर से जरूरतमंद भाई-बहनों को 12 कंबल और भगवान साईं बाबा की तस्वीरें भी प्रदान की गईं। इस अवसर पर टिंबी बकरास समिति के कन्वीनर इंद्र सिंह चौहान, रणसिंह चौहान, रणसिंह ठाकुर, कोटा पाव निवासी रणसिंह चौहान, कियाणा निवासी साई प्रेमी तोताराम शर्मा, बमराड़ से दिलीप सिंह और तोलाराम, गगटोली से मदन शर्मा, डुबोड़ के कल्याण सिंह तथा टिंबी के वरिष्ठ सदस्य जातीराम चौहान, श्यामा शर्मा, निर्जला बाल विकास गुरु, पूजा कुमारी और सुरखी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।