{"_id":"627ffa1d94579c137a0d2227","slug":"nurses-got-respect-for-serving-patients-in-nahan-nahan-news-sml4088597169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में रोगियों की सेवा के लिए नर्सों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में रोगियों की सेवा के लिए नर्सों को मिला सम्मान
विज्ञापन
नर्सिंग कॉलेज नाहन में कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्टाफ नर्स व प्रशिक्षु। संवाद
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र नाहन ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्सों को पुरस्कृत किया। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को डॉ. वाईएस परमार नर्सिंग कॉलेज नाहन में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
इस मौके पर सबसे पहले समाज सुधारक ब्रिटिश नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल के नर्सिंग क्षेत्र में दिए उनके विशेष योगदान को याद किया। सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्मा कुमारी रमा ने नर्सों की ओर से की जा रही रोगियों की सेवा की सराहना की।
राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी दीपा दीदी ने कहा कि आत्म और परमात्मा की स्मृति से इस क्षेत्र में कार्य करना और भी सहज हो जाता है। राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी बहन प्रियंका ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाया। अंत में मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्सों को उनको योगदान के लिए पुरस्कृत भी किया गया। इनमें मेटर्न मंजू शर्मा, नर्सिंग शिक्षक रेखा डोगरा, स्टाफ नर्स प्रीतम कौर, रिजवाना, रंजना, मंजू चौहान, नर्सिंग शिक्षक प्रियंका, बलबीर कौर, यास्मीन, कमलेश, सरिता पुंडीर आदि शामिल रहीं।